इंदिरा गांधी के बाद पहली बार महिला रक्षामंत्री बनीं निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल चलाएंगे रेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्रालय में फेरबदल के बाद प्रमोट हुए मंत्रियों और शामिल हुए नए चेहरों को मंत्रालयों की कमान सौंप दी गई है। निर्मला सीतारमण को रक्षा मंत्रालय दिया गया है, वहीं लंबे समय से इस्तीफे की पेशकश के बाद सुर्खियों में रहे सुरेश प्रभु को वाणिज्य मंत्रालय सौंपा गया है, जबकि रेल मंत्रालय पीयूष गोयल को दिया गया है। रक्षा मंत्री बनने के बाद निर्मला सीतारमण ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की।
Defence Minister designate Nirmala Sitharaman called on Home Minister Rajnath Singh after being sworn in as the union cabinet minister. pic.twitter.com/Uy6JesdZiz
— ANI (@ANI) September 3, 2017विज्ञापन
देश की राजनीति में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब किसी महिला को रक्षा मंत्रालय सौंपा गया है। गौरतलब है कि देश की पहली महिला रक्षामंत्री इंदिरा गांधी थीं। जिनके बाद निर्मला सीतारमण को यह मंत्रालय मिला है। मोदी कैबिनेट में सीतारमण के रक्षामंत्री पद की शपथ लेते ही बधाइयों का तांता लग गया। सीतारमण को ट्विटर पर पीएम समेत कई लोगों ने बधाइयां दी।
पीएम मोदी ने सीतारमण को रक्षामंत्री बनने की ढेर सारी मुबारकबाद दी। पीएम मोदी ने कहा कि मैं अपने सहकर्मियों को यूनियन कैबिनेट में शामिल होने पर बधाई देता हूं।
कश्मीरी नेता उमर अब्दुल्ला ने भी सीतारमण को ट्वीट के जरिए बधाई दी है। उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट करते हुए कहा कि ‘वाह सीधे एमओएस से कैबिनेट मंत्रिमंडल की रक्षा सीट तक पहुंचने के लिये बहुत-बहुत शुभकामनाएं, वेल डन सीतारमण जी।’
आंध्र प्रदेश की रहने वाली निर्मला सीतारमण वर्ष 2006 से भाजपा से जुड़ी हैं और पार्टी की प्रवक्ता भी रह चुकी हैं।
ये है मोदी मंत्रिमंडल की पूरी लिस्ट
सुषमा स्वराज: विदेश मंत्री
अरुण जेटली: वित्त और कॉरपोरेट मामले
नितिन गडकरी: परिवहन, राजमार्ग, जहाजरानी, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा मंत्रालय
सुरेश प्रभु: वाणिज्य व उद्योग
निर्मला सीतारमन: रक्षा
पीयूष गोयल: रेल व कोयला
डीवी सदानंद गौड़ा: सांख्यिकी व कार्यक्रम कार्यान्वयन
उमा भारती: पेजयल और स्वच्छता
रामविलास पासवान: उपभोक्ता मामले, खाद्य व जनवितरण
मेनका गांधी: महिला व बाल कल्याण
अनंत कुमार: रसायन, उर्वरक और संसदीय कार्य मंत्री
रवि शंकर प्रसाद: कानून, न्याय, इलेक्ट्रॉनिक व सूचना तकनीक
जेपी नड्डा: स्वास्थ्य व परिवार कल्याण
अशोक गजपति राजू: नागरिक उड्यन
अनंत गीते: भारी उद्योग व लोक उपक्रम
हरसिमरत कौर बादल: खाद्य प्रसंस्करण उद्योग
नरेंद्र सिंह तोमर: ग्रामीण विकास, पंचायती राज व खनन
चौधरी वीरेंद्र सिंह: इस्पात
जुएल उरांव: आदिवासी मामले
राधामोहन सिंह: कृषि व किसान कल्याण
थावरचंद गहलोत: सामाजिक न्याय व अधिकारिता
स्मृति इरानी: वस्त्र व सूचना प्रसारण
हर्षवर्धन: विज्ञान, तकनीक, पर्यावरण, वन व पर्यावरण परिवर्तन
श्रीप्रकाश जावड़ेकर: मानव संसाधन
धर्मेंद्र प्रधान: पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस और कौशल विकास
मुख्तार अब्बास नकवी: अल्पसंख्यक कल्याण
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
राव इंद्रजीत सिंह: योजना, रसायन व उर्वरक
संतोष कुमार गंगवार: श्रम व रोजगार
श्रीपद नाइक : आयुर्वेद, योग, नेचुरोपैथी, यूनानी, आयुष
डा़. जितेंद्र सिंह: पूर्वोत्तर विकास, पीएमओ, कार्मिक, जनशिकायत,परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष
डा. महेश शर्मा: संस्कृति, वन व पर्यावरण, पर्यावरण बदलाव
गिरिराज सिंह: सूक्ष्म, लघु व मध्यम उपक्रम
मनोज सिन्हा: रेल राज्य मंत्री व कम्युनिकेशन
कर्नल राजवर्धन राठौर: युवा मामले, खेल व सूचना-प्रसारण
राजकुमार सिंह: ऊर्जा, अक्षय ऊर्जा
हरदीप सिंह पुरी: शहरी व आवास
अल्फोंस कन्नंथम: पर्यटन, इलेक्ट्रॉनिक व सूचना तकनीक