फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Third world war will start over a cow: Akhileshwaranand

'गाय के लिए लड़ा जायेगा तीसरा विश्व युद्ध'

Mon, 08 Aug 2016 01:30 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 08 Aug 2016 01:30 PM IST
विज्ञापन
Third world war will start over a cow: Akhileshwaranand
अखिलेश्वरानंद - फोटो : समन्वय

देशभर में हो रही गौरक्षा की चर्चा के बीच महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि ने एक विवादित बयान देकर इस चर्चा को और गरम कर दिया है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि अगला विश्व युद्ध गौ के ऊपर लड़ा जाएगा।

विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर ने अपने बयान में कहा, 'गाय हमेशा से विवाद का विषय रही है। पौराणिक कथाओं में इसका जिक्र मिलता है और 1857 के पहले स्वाधीनता संग्राम की शुरुआत भी गाय से ही शुरू हुई।' उन्हें मार्च 2010 में महामंडलेश्वर की उपाधि दी गई थी।

विज्ञापन

सरकार बनाना चाहती है गौ मंत्रालय

Third world war will start over a cow: Akhileshwaranand

उनका यह बयान इसलिए भी ज्यादा मायने रखता है क्योंकि अखिलेश्वरानंद मध्य प्रदेश गऊपालन एवं पशुधन संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं।अखिलेश्वरानंद ऐसे पहले स्वामी हैं जिन्हें इस पद पर नियुक्त किया गया है। यह संस्था राज्य में पशुवध को रोकने के लिए उचित प्रयासों के लिए काम करती है। 

उन्होंने बताया कि गाय संरक्षण की दिशा में काम करने के लिए उनके पास कई काम हैं। इसके अलावा गायों के संरक्षण के लिए शोध और जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। साथ उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह सरकार का मानना है कि गायों के संरक्षण के लिए अलग से मंत्रालय भी बनाया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed