फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Third wave of Corona Dr. VK Pal said Vaccination and Covid19 behavior can stop the third wave

कोरोना की तीसरी लहर: डॉ. वीके पाल ने कहा- टीकाकरण और कोविड सम्मत व्यवहार से तीसरी लहर रोक सकते हैं

Wed, 23 Jun 2021 06:51 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 23 Jun 2021 06:51 AM IST
सार

  • सरकार का लक्ष्य प्रतिदिन एक करोड़ लोगों को टीका लगाने का
  • वीके पाल ने अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि यह सोचना एक बड़ी गलती है कि हमारे टीके असुरक्षित हैं

विज्ञापन
Third wave of Corona Dr. VK Pal said Vaccination and Covid19 behavior can stop the third wave
कोविशील्ड और कोवाक्सिन वैक्सीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक दिन में रिकॉर्ड 86 लाख लोगों को टीका लगाने के बाद विशेषज्ञों का कहना है कि अर्थव्यवस्था को खोलने के लिए तेजी से टीकाकरण ही महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही सरकार ने प्रतिदिन एक करोड़ लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य भी तय किया है। 

विज्ञापन


दूसरी लहर का असर कम होने और टीकाकरण अभियान में तेजी से उत्साहित नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल का कहना है कि कोरोना सम्मत व्यवहार करने व बड़ी संख्या में आबादी को टीका लगाने से तीसरी लहर को आने से रोका जा सकता है। आर्थिक गतिविधियों को खोलने के लिए टीकाकरण पर जोर देते हुए डॉ. पॉल ने कहा कि हमें अपना दैनिक कार्य करने, अपने सामाजिक जीवन को बनाए रखने, विद्यालय, व्यवसाय खोलने, अपनी अर्थव्यवस्था की देखभाल करने की आवश्यकता है, हम यह सब तभी कर पाएंगे जब हम तेज गति से टीकाकरण कर पाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कोविड -19 टीकों के खिलाफ अफवाहों को भी खारिज करते हुए कहा कि यह सोचना एक बड़ी गलती है कि हमारे टीके असुरक्षित हैं। टीके जीवन बचा रहे हैं, दूसरी लहर का असर कम हो रहा है और अब वैक्सीन लेने का सबसे अच्छा समय है। लोगों को जागरूक होकर इसमें भागीदारी करनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने साफ किया कि देश में टीकों की कोई कमी नहीं है। सरकार दुर्गम इलाकों तक टीकों को पहुंचा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कोविड 19 वैक्सीनेशन मिशन की निगरानी करने वाले राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह के अध्यक्ष डॉ. एनके अरोड़ा ने कहा कि हमारा लक्ष्य प्रतिदिन एक करोड़ लोगों को टीका लगाने का है। हमारी क्षमता इतनी है कि हम प्रतिदिन 1.25 करोड़ लोगों को आसानी से टीका लगा सकते हैं।

वायरस के कई स्वरूपों में कॉकटेल इलाज कारगर
कोरोना के इलाज में दो एंटीबॉडी का कॉकटेल इलाज कारगर रह सकता है। वैज्ञानिकों ने चूहों और हेमस्टर पर किए अध्ययन के बाद कहा कि कॉकटेल इलाज कोरोना वायरस के साथ ही कई इसके कई स्वरूपों में कारगर रहा है। शोधकर्ताओं ने अमेरिकी फूड एवं ड्रग एडमिनस्ट्रिेशन द्वारा आपात इस्तेमाल के लिए मंजूर किए गए एकल और एंटीबॉडी के कॉकटेल उपचार का अध्ययन किया।


जर्नल नेचर में छपे इस अध्ययन के मुताबिक ज्यादातर कॉकटेल इलाज चूहों और हेमस्टर पर वायरस के कई स्वरूपों पर कारगर रहा। अमेरिका की वाशिंगटन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन के शोधकर्ताओं ने पाया कि कॉकटेल इलाज से दवाओं की प्रतिरोधक क्षमता में कमी देखी गई ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed