{"_id":"62db75241cdade2318021324","slug":"third-day-in-row-more-than-21-thousand-covid-cases-found-active-cases-crossed-1-5-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"COVID-19: तीसरे दिन भी 21 हजार से ज्यादा नए केस मिले, सक्रिय केस डेढ़ लाख के पार, 67 मौतें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
COVID-19: तीसरे दिन भी 21 हजार से ज्यादा नए केस मिले, सक्रिय केस डेढ़ लाख के पार, 67 मौतें
Sat, 23 Jul 2022 02:19 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 23 Jul 2022 02:19 PM IST
सार
शनिवार सुबह 8 बजे अपडेट आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में 21,411 नए संक्रमित मिले हैं। हालांकि, इस दौरान 20,726 लोग महामारी से उबर गए। बीते तीन दिनों से रोज 21 हजार से ज्यादा नए संक्रमित मिल रहे हैं।
विज्ञापन
covid 19 vaccine
- फोटो : PTI
विस्तार
देश में शनिवार को लगातार तीसरे दिन 21 हजार से ज्यादा नए कोरोना केस मिले हैं। बीते 24 घंटे में 67 और लोगों ने महामारी के आगे हार मान ली। शनिवार को सक्रिय केस में 618 की बढ़ोतरी हुई और ये बढ़कर 1,50,100 हो गए। दैनिक संक्रमण दर 4.46 फीसदी दर्ज की गई।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह 8 बजे अपडेट आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में 21,411 नए संक्रमित मिले हैं। हालांकि, इस दौरान 20,726 लोग महामारी से उबर गए। बीते तीन दिनों से रोज 21 हजार से ज्यादा नए संक्रमित मिल रहे हैं।
विज्ञापन
आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 618 की वृद्धि हुई है। वहीं, संक्रमण की दैनिक और साप्ताहिक दर 4.46 प्रतिशत दर्ज की गई है। देश में कोरोना वायरस संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,31,92,379 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत दर्ज की गई है। वहीं, देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 201.68 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर 2020 को 90 लाख के पार चले गए थे।
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, कोरोना वायरस संक्रमण से देश में जिन 67 और मरीजों की मौत हुई है, उनमें से 32 केरल, सात पश्चिम बंगाल, छह महाराष्ट्र, तीन-तीन गुजरात और उत्तर प्रदेश, दो-दो असम, बिहार, झारखंड व मेघालय तथा एक-एक मरीज छत्तीसगढ़, दिल्ली, गोवा, मध्य प्रदेश, मिजोरम, पुडुचेरी, सिक्किम और तमिलनाडु के हैं।
इस महामारी से देश में अभी तक कुल 5,25,997 लोग जान गंवा चुके हैं। इनमें से 1,48,051 मरीजों की मौत महाराष्ट्र, 70,366 की केरल, 40,132 की कर्नाटक, 38,032 की तमिलनाडु, 26,298 की दिल्ली, 23,559 की उत्तर प्रदेश और 21,307 मरीजों की मौत पश्चिम बंगाल में हुई है।