फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   things to know about rajasthan political facts

राजस्थान की राजनीति की कुछ अहम बातें जिसका आपको जानना बेहद जरूरी

Fri, 12 Oct 2018 06:58 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 12 Oct 2018 06:58 PM IST
विज्ञापन
things to know about rajasthan political facts
प्रतीकात्मक तस्वीर

राजस्थान में 7 दिसंबर को 200 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं ऐसे में इस ऐतिहासिक राज्य की राजनीति के बारे में कुछ बातें जानना बेहद जरूरी हैं। 

विज्ञापन


राजस्थान का गठन 30 मार्च 1949 को भारत के सातवें राज्य के रूप में हुआ था। इस राज्य में 33 जिले और 200 विधानसभा सीटें हैं। 

बात करें राजनीति कि तो हीरालाल शास्त्री राजस्थान के पहले मुख्यमंत्री थे। वे एक स्वतंत्रता सेनानी के साथ ही दीन-दलितों की सेवा में अपना जीवन समर्पित करना चाहते थे। 
विज्ञापन


राजस्थान में अब तक 14 मुख्यमंत्री हुए हैं, जिनमें मोहन लाल सुखाड़िया सबसे ज्यादा बार मुख्यमंत्री बने। सुखाड़िया चार बार राजस्थान की सत्ता की कुर्सी पर काबिज हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान में अब तक चार बार राष्ट्रपति शासन लगा है। पहली बार 13 मार्च 1967, दूसरी बार 29 अगस्त 1973, तीसरी बार 16 मार्च 1980 और चौथी बार 15 दिसंबर 1992। 

राजस्थान की सत्ता पर कांग्रेस ने 18 साल लगातार राज किया। साल 1977 में भैंरोसिंह शेखावत राजस्थान के पहले गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री बने। उस वक्त भारतीय जनता पार्टी का नाम जनता पार्टी हुआ करता था।


1980 में भैंरोसिंह शेखावत के इस्तीफे के बाद एक बार फिर कांग्रेस सत्ता में आई और दस साल तक के लिए अपनी सीट पक्की कर ली लेकिन एक बार फिर भाजपाई भैंरोसिंह शेखावत कांग्रेस का तिलिस्म तोड़ने में कामयाब रहे और 4 मार्च 1990 को राजस्थान के दोबारा मुख्यमंत्री बनें। तब से लेकर आज तक सत्ता की पारी एक बार कांग्रेस तो दूसरी बार भाजपा के हाथों आती रही है। 

वसुंधरा राजे राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री हैं वे अब तक दो बार मुख्यमंत्री बन चुकी हैं। पहली बार 8 दिसंबर 2003 को और दूसरी बार 13 दिसंबर 2013 को। राजे मौजूदा समय में राज्य की मुख्यमंत्री हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed