फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'They repeat old things, people are bored with them'; Priyanka Gandhi took a dig at PM Modi

Wayanad Bypolls: 'वे पुरानी बातें दोहराते हैं, लोग उनसे बोर हो गए'; प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर कसा तंज

Mon, 04 Nov 2024 08:05 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड Published by: बशु जैन Updated Mon, 04 Nov 2024 08:05 PM IST
सार

प्रियंका गांधी ने कहा कि वायनाड के किसानों को फसलों की कीमतों में भारी गिरावट का सामना करना पड़ रहा है। वे कर्ज लेने को मजबूर हैं और चुकाने में असमर्थ हैं।

विज्ञापन
'They repeat old things, people are bored with them'; Priyanka Gandhi took a dig at PM Modi
प्रियंका गांधी - फोटो : ANI

विस्तार

वायनाड लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी ने सोमवार को पीएम मोदी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि वह पुरानी बातें दोहराते हैं। लोग उनसे बोर हो गए हैं। यही बात रविवार को राहुल गांधी ने भी कही थी कि पीएम मोदी के बारे में क्या बात करना? अब उनसे लोग बोर होने लगे हैं। इसे लेकर प्रियंका गांधी ने भी कहा कि पीएम जो बातें कह रहे हैं वह अब पुरानी होती जा रही हैं। प्रियंका ने कहा कि आप लोगों को बांटना और डर फैलाना जारी रख सकते हैं। मगर लोगों के वास्तविक मुद्दों पर ध्यान न देना, यह साफ दिख रहा है। 

विज्ञापन


प्रियंका ने कहा कि मैंने यहां के लोगों से पूछा कि उनके मुख्य मुद्दे क्या हैं। मुझे वास्तव में लगता है कि यहां कृषि के लिए सही तरह के प्रोत्साहन के साथ खाद्य प्रसंस्करण और मार्केटिंग के लिए बहुत कुछ किया जा सकता है। यहां की भूमि में अपार संभावनाएं हैं। जरा सोचिए कि क्या इन फसलों के विपणन और पैकेजिंग के लिए उचित सुविधाएं और अच्छी रणनीतियां हों और यहां उचित फूड पार्क हों ताक कितना फर्क पड़ेगा?
विज्ञापन


प्रियंका गांधी ने कहा कि कृषि और खाद्य प्रसंस्करण पर जोर देने से यहां और भी ज्यादा प्रगति हो सकती है। इसके बजाय वायनाड के किसानों को फसलों की कीमतों में भारी गिरावट का सामना करना पड़ रहा है। वे कर्ज लेने को मजबूर हैं और चुकाने में असमर्थ हैं। उन्होंने कहा कि यहां के लोग मुझे बहुत प्यार और स्नेह दे रहे हैं। मैं इसे महसूस कर रही हूं और उनको निराश नहीं करूंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सात नवंबर तक केरल में रहेंगी प्रियंका
प्रियंका गांधी ने रविवार वायनाड में अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत की है और उनके चुनावी कार्यक्रम के अनुसार वे 7 नवंबर तक केरल में रहेंगी। वायनाड उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को मतदान होगा। लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी वायनाड और रायबरेली दोनों सीटों से चुनाव जीते थे। बाद में उन्होंने वायनाड सीट खाली करने का फैसला किया, जिसके चलते वायनाड में उपचुनाव हो रहे हैं। 


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed