फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   These two Vande Bharat trains on top in terms of popularity, earned eight crore rupees in a month

Vande Bharat Train: लोकप्रियता के मामले में ये दो वंदे भारत ट्रेनें टॉप पर, एक माह में कमाए आठ करोड़ रुपये

Sat, 08 Apr 2023 09:52 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 08 Apr 2023 09:52 PM IST
विज्ञापन
सार
Vande Bharat Train: सेंट्रल रेलवे के मुताबिक यात्रियों द्वारा बड़े लेवल पर वंदे भारत को अपने ट्रैवल के लिए चुनने से रेलवे को करीब 8.60 करोड़ रुपये का रेवेन्यू मिला है। गाड़ी संख्या 22225-मुंबई सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस से 26,028 पैसेंजर्स ने अभी तक यात्रा की है, जिससे 2.07 करोड़ रुपये की कमाई हुई है...
loader
These two Vande Bharat trains on top in terms of popularity, earned eight crore rupees in a month
Vande Bharat Train - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

वंदे भारत एक्सप्रेस ने लोकप्रियता के मामले में सभी ट्रेनों को पीछे छोड़ दिया है। यात्री भी इन ट्रेनों को पसंद कर रहे हैं। दो माह पहले 10 फरवरी को पीएम नरेंद्र मोदी ने मुंबई से सोलापुर और मुंबई से शिरडी जाने वाले दो नई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई थी। इसके बाद केवल 32 दिन में इन ट्रेनों से करीब एक लाख से अधिक यात्रियों ने सफर किया है। इन दिनों में रेलवे को करीब 8.60 करोड़ रुपये का रेवेन्यू मिला है।

सेंट्रल रेलवे के मुताबिक यात्रियों द्वारा बड़े लेवल पर वंदे भारत को अपने ट्रैवल के लिए चुनने से रेलवे को करीब 8.60 करोड़ रुपये का रेवेन्यू मिला है। गाड़ी संख्या 22225-मुंबई सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस से 26,028 पैसेंजर्स ने अभी तक यात्रा की है, जिससे 2.07 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। ये ट्रेन CSMT, दादर, कल्याण, पुणे और कुर्दुवाडी जाती है। वहीं, गाड़ी संख्या 22226 सोलापुर-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस से 27,520 पैसेंजर्स ने सोलापुर, कुर्डूवाडी और पुणे के बीच ट्रैवल किया है। इससे रेलवे को 2.23 करोड़ रुपये की कमाई हुई है।

इसके अलावा गाड़ी संख्या 22223 मुंबई-शिरडी वंदे भारत एक्सप्रेस से CSMT, दाद, ठाणे और नासिक रोड से 23,296 पैसेंजर्स ने ट्रैवल किया। इससे रेलवे को 2.05 करोड़ रुपये का रेवेन्यू मिला और 22224 साईनगर शिरडी-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस ने शिरडी और नासिक रोड के लिए 23,415 पैसेंजर्स ने ट्रैवल किया और रेलवे ने 2.25 करोड़ रुपये का रेवेन्यू अर्जित किया है।

मुंबई से इन दो नए वंदे भारत ट्रेनों को पीएम नरेंद्र मोदी ने 10 फरवरी, 2023 को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई से हरी झंडी दिखाई गई थी। मुंबई-सोलापुर-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस देश की नौवीं वंदे भारत ट्रेन है और मुंबई-साईनगर शिरडी-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस देश की 10वीं वंदे भारत ट्रेन है। इन ट्रेनों की जबरदस्त सफलता ने रेलवे द्वारा अपने पैसेंजर्स को आधुनिक, आरामदायक और हाई-स्पीड ट्रैवल सर्विस देने के लिए प्रोत्साहित किया है।

वंदे भारत ट्रेनों में पैसेंजर्स को कई सारी आधुनिक सुविधाएं मिलती हैं, जैसे ऑन बोर्ड वाई-फाई इंफोटेनमेंट, GPS बेस्ड पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम, आलीशान इंटीरियर, टच फ्री बायो वैक्यूम टॉयलेट, एलईडी लाइटिंग, हर सीट के नीचे चार्जिंग प्वाइंट, पर्सनल टच बेस्ड रीडिंग लाइट्स आदि। इसके साथ ही ट्रेन में साफ हवा के लिए यूवी लैंप, बेहतर वेंटिलेशन और एयर कंडीशनर भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed