फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   These trains with chair car will reduce 25 percent fare including Vande Bharat and Shatabdi Express

चेयर कार वाली इन ट्रेनों में घटेगा 25 फीसदी किराया, वंदे भारत और शताब्दी एक्सप्रेस में भी मिलेगी छूट

Wed, 28 Aug 2019 04:42 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Wed, 28 Aug 2019 04:42 AM IST
सार

  • 50 फीसदी खाली सीटों वाली ट्रेन में ही लागू होगी योजना
  • शताब्दी एक्सप्रेस, वंदे भारत का भी किराया होगा कम
  • कम किराये वाली एयरलाइंस की तरफ से मिल रहीं चुनौतियां
  • किराया और सुविधाओं में रोडवेज बसें भी दे रहीं चुनौती

विज्ञापन
These trains with chair car will reduce 25 percent fare including Vande Bharat and Shatabdi Express
Vande Bharat Express

विस्तार

रेलवे ने सीटिंग चेयर कार वाली ट्रेनों में यात्रियों की घटती संख्या देखते हुए किराया घटाने का निर्णय लिया है। अधिकतर खाली रहने वाली ट्रेनों के बेसिक किराये में 25 फीसदी तक की छूट दी जाएगी। यह छूट शताब्दी, गतिमान, तेजस, डबल डेकर, इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेनों के किराये में मिलेगी, बशर्तें उस रेल में 50 फीसदी ही टिकट बुक हो पाई हों। 30 सितंबर से पहले लागू होने वाला यह निर्णय रोडवेज बसों और कम किराये वाली एयरलाइंस की तरफ से मिल रही चुनौतियों से निपटने के लिए लिया गया है।

विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, रेल मंत्रालय ने सभी रेलवे जोन को एक सर्कुलर भेजा है। इसमें उन्हें लगातार कम यात्री संख्या में संचालित हो रही चेयर कार वाली ट्रेनों की समीक्षा करने का अधिकार दिया है। इसमें ट्रेन की 50 फीसदी सीट बुक होने की स्थिति में बेसिक किराये पर 25 फीसदी छूट देने का आदेश दिया गया है। 
विज्ञापन


हालांकि यात्रियों को जीएसटी, आरक्षण शुल्क, सुपरफास्ट शुल्क और अन्य किसी भी तरह का शुल्क टिकट से अलग ही चुकाना होगा। यह राहत एग्जीक्यूटिव चेयर क्लास के यात्रियों को भी मिलेगी।सर्कुलर में सभी रेलवे जोन के प्रिंसिपल कामर्शियल मैनेजरों को अपने विवेकाधिकार से छूट का यह नियम एक महीने, छह महीने या कई साल तक के लिए लागू करने का अधिकार दिया है। इसके लिए सेंटर फॉर रेलवे इन्फॉरमेशन सिस्टम (कृस) को सॉफ्टवेयर तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किराये में यह छूट यात्रा के किसी भी चरण में ट्रेन में चढ़ने वाले यात्रियों को मिलेगी। हालांकि किराया तय करते समय प्रतिस्पर्द्धात्मक मूल्य का ध्यान रखने का निर्देश दिया गया है। साथ ही यह भी कहा गया है कि इस योजना के लागू रहने के दौरान किसी भी तरह की अन्य छूट या फ्लेक्सी फेयर आदि लागू नहीं होगा। सभी जोन को 30 सितंबर तक ऐसी ट्रेनों की पहचान करते हुए योजना को लागू करने के लिए कहा गया है। साथ ही चार महीने बाद हर जोन को एक समीक्षा रिपोर्ट भी देने के निर्देश दिए गए हैं।

पीएम मोदी के महत्वाकांक्षी ट्रेन-18 में भी छूट

These trains with chair car will reduce 25 percent fare including Vande Bharat and Shatabdi Express
vande bharat express

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के तौर पर इसी साल शुरू की गई ट्रेन-18 यानी वंदेभारत एक्सप्रेस के किराये में भी इस छूट का लाभ मिलेगा। दिल्ली से वाराणसी के बीच चलने वाली यह ट्रेन भी 50 फीसदी सीटों के खाली रहने की समस्या से जूझ रही है। हालांकि इस छूट का लाभ चेन्नई सेंट्रल-मैसूरू शताब्दी एक्सप्रेस, अहमदाबाद-मुंबई शताब्दी, न्यू जलपाईगुड़ी-हावड़ा शताब्दी में नहीं मिलेगा, जिनमें पहले से दी जा रही किराया छूट को ही आगे बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed