फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   These states took the decision to reopen school and colleges on 18, 28 and 1 February, see the complete list

इन राज्यों ने दोबारा स्कूल-कॉलेज खोलने का लिया फैसला, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

Sat, 16 Jan 2021 06:01 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 16 Jan 2021 06:01 AM IST
विज्ञापन
These states took the decision to reopen school and colleges on 18, 28 and 1 February, see the complete list
school reopen - फोटो : अमर उजाला

भारत में कोविड-19 मामले रोजाना कम हो रहे हैं। कई राज्यों ने लॉकडाउन के चलते कई महीनों तक स्कूल-कॉलेज बंद रहने के बाद अब फिर से शुरू करने की योजना बनाई है। देशभर में स्कूल और कॉलेज जगह-जगह फिर से खुल रहे हैं। कई राज्यों ने जनवरी 2021 से अपने शैक्षणिक संस्थानों को फिर से खोलने का फैसला किया है।

विज्ञापन


गृह मंत्रालय ने संबंधित राज्य सरकारों के निर्णय के अनुसार, 2020 में देश के स्कूलों और कॉलेजों को फिर से खोलने की अनुमति दी थी। जो राज्य स्कूल खोल रहे हैं वहां नए दिशा-निर्देशों का पालन होगा।जबकि कुछ राज्य अगले सप्ताह स्कूल खोलने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन


कुछ अन्य राज्य सरकारें योजना के चरण में हैं। निर्णय लेने से पहले स्थिति की समीक्षा कर रही है। कर्नाटक, बिहार और ओडिशा सहित कई राज्यों ने पहले ही कक्षाएं शुरू कर दी हैं। केंद्रशासित राज्य जनवरी के आगामी सप्ताह में स्कूलों को फिर से खोल देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि ये फैसला करने के लिए राज्य, केंद्रशासित प्रदेशों पर छोड़ दिया गया था। कोविड-19 स्थिति का आकलन करके कक्षाएं फिर से शुरू की जाएगी। पिछले महीने शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने सीबीएसई की दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा 2021 के लिए तिथि की घोषणा की थी। दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा 4 मई से 10 जून तक आयोजित की जाएगी। परिणामों की घोषणा 15 जुलाई को की जाएगी।

वहीं, अगरतला, पुणे, पुडुचेरी, नागपुर और बिहार में 4 जनवरी से उच्च कक्षाओं के लिए स्कूल फिर से खोले गए हैं। उत्तर प्रदेश, हरियाणा ने दिसंबर से कक्षाएं खोली हैं।  

बिहार में 18 जनवरी से नौवी कक्षा 
बिहार सरकार ने नौवीं कक्षा तक के स्कूलों को 18 जनवरी से खोलने की अनुमति दी है। हालांकि सरकार ने 18 जनवरी से पहली से आठवीं कक्षा के लिए स्कूलों को फिर से नहीं खोलने का फैसला किया है।

हालांकि बिहार के मुख्य सचिव दीपक कुमार ने कहा है कि पहली से आठवीं कक्षा तक के स्कूल 18 जनवरी से फिर से नहीं खुलेंगे और इस संबंध में निर्णायक फैसला 25 जनवरी के बाद राज्य में स्थिति का आकलन करने के बाद लिया जाएगा।

राज्य सरकार ने अब तक 27 जिलों में स्थिति का आकलन कर यह पाया है कि बड़ी संख्या में छात्रों ने कोविड-19 के डर से अपनी कक्षाओं को फिर से को शुरू नहीं किया है। बिहार में माता-पिता भी अपने बच्चों को स्कूल भेजने से डरते हैं। यही वजह है कि राज्य सरकार ने 18 जनवरी से कक्षा 1 से 8 तक के लिए स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला नहीं किया है।
 

दिल्ली में 18 जनवरी से इन शर्तों पर खुलेंगे स्कूल

दिल्ली सरकार ने आदेश दिया कि यहां प्री बोर्ड तैयारी और प्रैक्टिकल वर्क से संबंधित गतिविधियों का संचालन करने के लिए सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूल के केवल कक्षा 10 और 12 के छात्रों को 18 जनवरी से स्कूल बुला सकते हैं।

दिल्ली सरकार ने कहा है कि माता-पिता की सहमति से ही बच्चे को स्कूल बुलाया जाना चाहिए। जबकि स्कूल में आने वाले बच्चों के रिकॉर्ड को बनाए रखा जाना चाहिए। इसका उपयोग उपस्थिति उद्देश्य के लिए नहीं किया जाना चाहिए। क्योंकि स्कूल में बच्चों को भेजना माता-पिता के लिए पूरी तरह से वैकल्पिक है।

उत्तर प्रदेश में कक्षा 9 से 12 तक के स्कूल सुबह 10 से 3 बजे तक खुलेंगे
यूपी सरकार ने कक्षा 9 से 12 तक के स्कूल सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक खोलने का निर्देश दिया है। यूपी बोर्ड और शिक्षा के अन्य बोर्डों से जुड़े माध्यमिक स्कूल अब एक ही पाली में संचालित होंगे। सभी जिला अधिकारियों और अन्य अधिकारियों को इसे लागू करने का निर्देश दिया गया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड के सचिव जिला विद्यालय निरीक्षक से स्कूल को खोलने के लिए सुझाव मांगे थे। यह कदम कोरोना वायरस को देखते हुए उठाया गया था।

तमिलनाडु सरकार ने दी 10वीं, 12वीं कक्षाओं और छात्रावासों को फिर से शुरू करने की अनुमति
तमिलनाडु सरकार ने 19 जनवरी से दसवीं और बारहवीं के छात्रों के लिए राज्य भर में स्कूलों को फिर से खोलने की अनुमति दी है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पलानीस्वामी द्वारा जारी एक प्रेस बयान के दौरान इसे सार्वजनिक किया गया।

राज्य सरकार ने स्कूलों को 10वीं और 12वीं कक्षाओं के लिए स्कूल फिर से खोलने के संबंध में 6 से 8 जनवरी के बीच माता-पिता के साथ परामर्श सत्र आयोजित करने का आदेश दिया था।

तेलंगाना में स्कूल और कॉलेज 1 फरवरी से फिर से खुलेंगे
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने तेलंगाना के स्कूल और कॉलेज 1 फरवरी, 2021 से राज्य में फिर से खोलने की घोषणा की है। स्कूल और कॉलेजों में इंटर और डिग्री कॉलेज की कक्षाएं भी उसी दिन फिर से शुरू होंगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कक्षाओं के संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। 
 

गुजरात में 11 जनवरी से 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए खुलेंगे स्कूल

गुजरात सरकार ने बुधवार को 11 जनवरी से 10 वीं और 12 वीं कक्षा के छात्रों के लिए स्कूलों को फिर से खोलने की घोषणा की है। कक्षाएं 10 और 12 कक्षाओं के साथ-साथ स्नातक और स्नातकोत्तर के लिए फिर से खुलेंगी। इसके लिए माता-पिता की सहमति लेनी होगी। गुजरात सरकार ने 6 जनवरी को घोषणा की कि कक्षा 10 और 12 के लिए राज्य में स्कूल 11 जनवरी से फिर से खुलेंगे। राज्य के शिक्षा मंत्री भूपेंद्र सिंह चुडासमा ने कहा कि छात्रों को स्कूलों में आने के दौरान अपने माता-पिता की सहमति लेनी होगी।

महाराष्ट्र में 20 जनवरी तक फैसला 

महाराष्ट्र सरकार 50 प्रतिशत क्षमता वाले कॉलेजों को फिर से खोलने के बारे में 20 जनवरी तक निर्णय लेगी। 23 नवंबर के बाद से स्कूल महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में फिर से खुल गए हैं। कोविड -19 महामारी के तेजी से प्रसार के कारण मार्च 2020 से महाराष्ट्र में स्कूल और कॉलेज सहित सभी शैक्षणिक संस्थान बंद हो गए हैं। कुछ स्कूलों और जूनियर कॉलेजों को इस महीने की शुरुआत में राज्य के कुछ हिस्सों में कक्षा 9 से 12 के लिए फिर से खोल दिया गया था। 

राजस्थान में 11 जनवरी से खुलेंगे ये कॉलेज 

राजस्थान में 11 जनवरी से मेडिकल कॉलेज, पैरामेडिकल कॉलेज, और नर्सिंग कॉलेज 11 जनवरी से फिर से खुलेंगे। सरकार 18 जनवरी से राज्य के स्कूलों, कॉलेजों और कोचिंग सेंटरों को फिर से खोलने की घोषणा सरकार कर चुकी है। सरकार के निर्देश के अनुसार, सभी जगहों पर चेहरे के मास्क और सामाजिक दूरी जैसे उपायों का पालन किया जाना है।

पंजाब में खुले स्कूल  

पंजाब सरकार ने 7 जनवरी से अपने सभी स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला किया था। सरकार के निर्देश के अनुसार, केवल 5 से 12 वीं कक्षा के छात्रों को शारीरिक रूप से कक्षाओं में भाग लेने की अनुमति होगी। राज्य के शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने कहा था कि सरकार ने माता-पिता की मांग का पालन करते हुए सभी सरकारी, अर्ध-सरकारी और निजी स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला किया है। स्कूल सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक चलेंगे। 

कर्नाटक में कॉलेज खुले 

कर्नाटक में प्रथम और द्वितीय वर्ष के कॉलेज के छात्रों के लिए नियमित कक्षाएं 14 जनवरी को फिर से शुरू हो चुकी हैं। 10वीं कक्षा के लिए ऑफलाइन कक्षाएं, द्वितीय पूर्व-विश्वविद्यालय, अंतिम वर्ष की डिग्री और स्नातकोत्तर छात्र पहले ही शुरू हो चुके हैं।
 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed