फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   these prime news will be under focus today

आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर

Fri, 28 Dec 2018 06:33 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Fri, 28 Dec 2018 06:33 AM IST
विज्ञापन
these prime news will be under focus today

तीन दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे भूटान के प्रधानंमत्री, पीएम मोदी से कई मुद्दों पर करेंगे वार्ता

विज्ञापन


भूटान के प्रधानमंत्री डॉ. लोटे टीशेरिंग अपनी तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर बृहस्पतिवार को नई दिल्ली पहुंचे। इस दौरान वह अपने समकक्ष नरेंद्र मोदी के साथ साथ हिमालयी राष्ट्र की पंचवर्षीय विकास योजना सहित कई अन्य मुद्दों पर बातचीत करेंगे। पिछले महीने कार्यभार संभालने के बाद टीशेयरिंग पहली बार भारत दौरे पर आए हैं।

पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


सूडान में रोटी की बढ़ी कीमतों के विरोध में प्रदर्शन, 19 लोगों की मौत, 219 घायल

सूडान में रोटी की बढ़ी कीमतों को लेकर हो रहा प्रदर्शन हिंसक हो गया। जानकारी के मुताबिक प्रदर्शन कर रहे लोगों और सूडान की दंगा-रोधी पुलिस के बीच हुई झड़पों में 19 लोगों की मोत हो गई है। सरकार ने गुरुवार को बताया कि मरने वालों में दो सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर

हरियाणा विधानसभा सत्र आज से शुरू, सात बिलों पर लगेगी मुहर

हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र में सरकारी विभागों का सप्लीमेंटरी बजट 2018-19 पेश किया जाएगा। इस बजट एस्टीमेट में सूबे के कई सरकारी विभाग का रिवाइज बजट सदन में पेश किया जाएगा। जिस पर चर्चा के बाद सदन मुहर लगाई जाएगी। जिसके बाद कई विभागों के बजट में बढ़ोतरी हो जाएगी।


पढ़ें पूरी खबर

दिल्ली में पड़ रही रिकॉर्ड तोड़ ठंड, पारा गिरकर पहुंचा 3.4 डिग्री

दिल्ली-एनसीआर में जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। बृहस्पतिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 3.4 रिकॉर्ड किया गया जो इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। बीते सात वर्षों में 27 दिसंबर को तापमान सबसे कम रिकॉर्ड किया गया।

पढ़ें पूरी खबर

2600 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी में वडोदरा की कंपनी के खिलाफ चार्जशीट दायर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को वडोदरा की बिजली के तार व उपकरण बनाने वाली कंपनी के खिलाफ कथित रूप से 2600 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी के मामले में चार्जशीट दायर की। कंपनी के खिलाफ मनीलांड्रिंग मामले के संबंध में जांच की जा रही है।

पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed