फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   These Politician will attend the new Parliament building inauguration in Delhi on 28th May

NPB: नए संसद भवन के पक्ष में खड़ी हुईं ये राजनीतिक पार्टियां, कहा- यह गर्व की बात, हम हमेशा विपक्ष के साथ नहीं

Wed, 24 May 2023 03:14 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 24 May 2023 03:14 PM IST
सार

28 मई को दोपहर 12 बजे पीएम मोदी नए संसद भवन का उद्घाटन करेंगे। इस पर कांग्रेस नेताओं और कई अन्य विपक्षी नेताओं का मानना है कि राष्ट्रपति को उद्घाटन करना चाहिए। वहीं, कुछ राजनीतिक दलों का कहना है कि गर्व की बात है, इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। 

विज्ञापन
These Politician will attend the new Parliament building inauguration in Delhi on 28th May
नया संसद भवन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर लगातार सियासी बवाल मचा हुआ है। 28 मई को होने वाले समारोह का जहां कई राजनीतिक दलों ने बहिष्कार किया है। वहीं, कइयों ने शामिल होने की पुष्टि की है। समारोह में शामिल होने वाले राजनीतिक दल तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी), शिरोमणि अकाली दल, बीजू जनता दल (बीजेडी) और युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) है। इन पार्टियों ने बुधवार को एलान किया है कि वह उद्घाटन के समय उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन


ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल ने बुधवार को नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में शामिल होने का एलान किया। पार्टी ने एक बयान में कहा कि बीजेडी का मानना है कि सांविधानिक संस्थाओं को ऐसे किसी भी विवाद से अलग रखा जाना चाहिए जिससे उनकी प्रतिष्ठा और सम्मान प्रभावित होता हो। ऐसे मुद्दों पर बाद में कभी भी सदन में चर्चा हो सकती है। ऐसे में बीजद इस ऐतिहासिक अवसर पर इसमें भाग लेगा।
विज्ञापन


वहीं, आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के प्रमुख वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने पुष्टि की कि उनकी पार्टी नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में शामिल होगी। कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताते हुए जगन मोहन ने कहा कि लोकतंत्र की सच्ची भावना के तहत मेरी पार्टी इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में शामिल होगी। उन्होंने भव्य और विशाल संसद भवन राष्ट्र को समर्पित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम जगन ने सभी राजनीतिक दलों से सभी सियासी मतभेदों को दूर करने की अपील की और कहा कि ऐसे शुभ आयोजन का बहिष्कार करना लोकतंत्र की सच्ची भावना नहीं है। उन्होंने कहा कि संसद लोकतंत्र का मंदिर होने के नाते देश की आत्मा को दर्शाती है और लोगों तथा सभी राजनीतिक दलों की है। इससे पहले पार्टी के संसदीय दल के नेता विजयसाई रेड्डी ने कहा था कि उनकी पार्टी नए संसद भवनए के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होगी।

वहीं, शिरोमणि अकाली दल ने भी बुधवार को घोषणा की कि वह इस समारोह में शामिल होगा। अकाली दल के नेता दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि हम विपक्षी दलों द्वारा उठाए गए मुद्दों से सहमत नहीं हैं। नए संसद भवन का उद्घाटन देश के लिए गर्व की बात है। इसलिए हमने फैसला किया है कि हमारा दल उद्घाटन समारोह में शामिल होगा। 

बता दें, तेलुगु देशम पार्टी यानी टीडीपी 28 मई को दिल्ली में होने वाले नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में शामिल होगी। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने इस बात की पुष्टि की है। 

गौरतलब है, नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में राष्ट्रपति को नहीं बुलाने पर सवाल उठ रहे हैं। नेताओं का कहना है कि भवन का उद्घाटन द्रौपदी मुर्मू के हाथों न कराकर पीएम मोदी से कराना राष्ट्रपति का अपमान है। इसलिए ही एक के बाद एक राजनीतिक दल समारोह का बहिष्कार करते जा रहे हैं। लेकिन कुछ राजनीतिक दलों ने साफ कर दिया है कि वह इस बड़े अवसर का हिस्सा बनेंगे। 


यह भी पढ़ें- नए संसद भवन के उद्घाटन पर विवाद: RJD-NCP ने किया बहिष्कार, जानें कौन-कौन पार्टियां कर चुकीं समारोह से इनकार

आखिर क्यों नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर हो रहा विरोध
दरअसल, 28 मई को दोपहर 12 बजे पीएम मोदी नए संसद भवन का उद्घाटन करेंगे। इस पर कांग्रेस नेताओं और कई अन्य विपक्षी नेताओं का मानना है कि पीएम की बजाय राष्ट्रपति को उद्घाटन करना चाहिए। कांग्रेस का कहना है कि नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति के हाथों ही होना चाहिए। मुर्मू द्वारा नए संसद भवन का उद्घाटन लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक मर्यादा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक होगा। इस बीच सूत्रों ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ उद्घाटन के अवसर पर बधाई संदेश जारी कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed