फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   these news will be under focus today, updates will be available on amar ujala dotcom

आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर

Fri, 23 Nov 2018 06:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 23 Nov 2018 06:47 AM IST
विज्ञापन
these news will be under focus today, updates will be available on amar ujala dotcom
हिजबुल कमांडर ने लालचौक पर की बैठक, सेल्फी वायरल, सुरक्षा एजेंसियां बेखबर
विज्ञापन


घाटी में सक्रिय आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन की श्रीनगर में एक बैठक हुई। कुलगाम के जिला कमांडर ने लाल चौक क्षेत्र में हुई बैठक की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की है। हालांकि सुरक्षा एजंसियों इसकी पुष्टि नहीं की है।

पढ़ें पूरी खबर

राजस्थान विधानसभा चुनाव : भाजपा ने 11 बागी नेताओं को पार्टी से निकाला, छह साल का लगाया प्रतिबंध

भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले अपने 11 बागी नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। भाजपा ने इन नेताओं पर छह साल के लिए प्रतिबंध लगाया है। भाजपा ने यह कदम इसलिए उठाया है क्योंकि इन नेताओं ने पार्टी के आधिकारिक प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने का फैसला किया था। 
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी विजय देव बनाए जा सकते हैं मुख्य सचिव

दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी विजय देव को राष्ट्रीय राजधानी का मुख्य सचिव नियुक्त किये जाने की संभावना है। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 1987 बैच के आईएएस अधिकारी देव की नियुक्ति का औपचारिक आदेश जल्द आने की संभावना है।


पढ़ें पूरी खबर

INDvAUS: 'विराट ब्रिगेड' को पलटवार की दरकार, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा टी-20 आज

पहले मैच में मिली हार से स्तब्ध भारतीय क्रिकेट टीम शुक्रवार को होने वाले दूसरे टी-20 मैच में वापसी के लिए टीम संयोजन में बदलाव पर विचार कर सकती है। तीन मैचों की टी-20 सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 1-0 से बढ़त बना ली है।

पढ़ें पूरी खबर

सूरत-ए-हालः 1990 जैसा खींचा जा रहा है धर्मसभा की तैयारियों का खाका, प्रशासन सतर्क

धर्मसभा की तारीख निकट आने के साथ ही संघ परिवार ने भीड़ को अयोध्या पहुंचाने की रणनीति को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसका खाका 1990 की तर्ज पर खींचा जा रहा है। वाहन रैलियों, प्रभात फेरियों और घर-घर संपर्क के साथ 25 नवंबर को अयोध्या जाने वालों का पूरा ब्योरा तैयार कर उन्हें टोलियों में बांटा जा रहा है। 

पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed