{"_id":"5cfa0eabbdec2207194b1d1f","slug":"there-will-be-5-deputy-chief-ministers-in-andhra-pradesh-cabinet-said-ysrcp-mla","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगन मोहन रेड्डी का ऐतिहासिक फैसला, पहली बार किसी प्रदेश में होंगे पांच उप मुख्यमंत्री","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जगन मोहन रेड्डी का ऐतिहासिक फैसला, पहली बार किसी प्रदेश में होंगे पांच उप मुख्यमंत्री
Fri, 07 Jun 2019 03:51 PM IST
शिल्पा ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिल्पा ठाकुर
Updated Fri, 07 Jun 2019 03:51 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
विज्ञापन
जगन मोहन रेड्डी
- फोटो : facebook/YSJagan
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने पांच उप मुख्यमंत्री नियुक्त करने का फैसला लिया है। जो अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ी जाति, अल्पसंख्यक और कापू समुदाय में से होंगे। शुक्रवार को पार्टी की बैठक में रेड्डी ने अपनी योजनाओं के बारे में बताया। देश में ऐसा पहली बार होगा कि किसी कैबिनेट में पांच उप मुख्यमंत्री होंगे। इन पांच लोगों में से दो पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के लिए भी काम कर चुके हैं, जो पिछड़ी जाति और कापू समुदाय से हैं।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
उन्होंने कहा कि वह ढाई साल बाद कैबिनेट में फेरबदल करेंगे। उन्होंने पार्टी विधायकों को लोगों की शिकायतों के प्रति ध्यान देने को कहा। साथ ही कहा कि लोग उनके प्रदर्शन को करीब से देख रहे हैं। रेड्डी का कहना है कि वह पूर्व सरकार और अभी भी की सरकार के बीच के अंतर को दिखाना चाहते हैं।
आंध्र प्रदेश में सत्ताधारी वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के विधायक मोहम्मद मुस्तफा शेख का कहना है कि राज्य की कैबिनेट में एक या दो नहीं बल्कि पांच उप मुख्यमंत्री होंगे। शेख का कहना है, "आंध्र प्रदेश की कैबिनेट में पांच उप मुख्यमंत्री होंगे। उप मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ी जाति, अल्पसंख्यक और कापू समुदाय में से होंगे।"