{"_id":"5cb4b77dbdec2214161d717f","slug":"there-should-be-public-holiday-on-good-friday-in-daman-and-diu-and-dadar-and-nagar-haveli","type":"story","status":"publish","title_hn":"दमन एवं दीव और दादर एवं नागर हवेली में गुड फ्राइडे पर हो सार्वजनिक अवकाश : अदालत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दमन एवं दीव और दादर एवं नागर हवेली में गुड फ्राइडे पर हो सार्वजनिक अवकाश : अदालत
Mon, 15 Apr 2019 10:25 PM IST
Gaurav Pandey
भाषा, मुंबई
भाषा, मुंबई
Published by: Gaurav Pandey
Updated Mon, 15 Apr 2019 10:25 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोमवार को कहा कि दमन एवं दीव तथा दादर एवं नागर हवेली में गुड फ्राइडे सभी समुदाय मनाते हैं इसलिए वहां गुड फ्राइडे के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए। मुख्य न्यायाधीश प्रदीप नंदराजोग और न्यायमूर्ति एनएम जामदार की पीठ ने इन दोनों केंद्रशासित प्रदेशों के प्रशासन को 19 अप्रैल को सरकारी छुट्टी घोषित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
दादर एवं नागर हवेल तथा दमन एवं दीव के प्रशासक ने पहले अधिसूचना जारी कर गुड फ्राइडे को सरकारी दफ्तरों में ऐच्छिक अवकाश की घोषणा की थी। इन केंद्रशासित प्रदेशों के ईसाइयों ने इस माह के प्रारंभ में उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर कर इस अधिसूचना को चुनौती दी थी।
विज्ञापन