फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   There's no blackmoney in film industry, claims Rajyavardhan Singh Rathore

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का दावा, फिल्म उद्योग में नहीं है काला धन

Tue, 29 Nov 2016 04:08 AM IST
एजेंसी
एजेंसी Updated Tue, 29 Nov 2016 04:08 AM IST
विज्ञापन
There's no blackmoney in film industry, claims Rajyavardhan Singh Rathore
फाइल फोटोः राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौर ने सोमवार को कहा कि लोगों की इस धारणा को सही करने की जरूरत है कि फिल्म उद्योग में काला धन लगा हुआ है। साथ ही उन्होंने कहा कि नोटबंदी के सरकार के फैसले से फिल्म उद्योग को फायदा होगा। 
विज्ञापन


राठौर ने कहा कि फिल्म उद्योग में सारे लेन-देन चेक और बैंक लोन के द्वारा होते हैं। मंत्री ने कहा कि उन्हें भी पहले इस तरह की बातें सुनने को मिली हैं कि फिल्म उद्योग में काला धन लगा हुआ है, लेकिन उन्हें नहीं लगता कि आज के युग में फिल्म उद्योग में काले धन का उपयोग हो रहा है। 
विज्ञापन


इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (आईएफएफआई) में मीडिया से अलग से बातचीत में राठौर ने कहा कि आज के समय में फिल्म उद्योग में पूरी पारदर्शिता है और इसी की वजह से अच्छी फिल्मों को पूरा समर्थन मिलता है। साथ ही मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले से फिल्म उद्योग को काफी लाभ होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed