फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   There is no problem to JDS and Congress government said HD Kumaraswamy

जदएस-कांग्रेस सरकार को कोई खतरा नहीं, सभी विधायक संपर्क में : कुमारस्वामी

Mon, 04 Feb 2019 06:42 PM IST
आसिम खान भाषा, बेंगलुरू
भाषा, बेंगलुरू Published by: आसिम खान Updated Mon, 04 Feb 2019 06:42 PM IST
विज्ञापन
There is no problem to JDS and Congress government said HD Kumaraswamy

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने आठ महीने पुरानी अपनी सरकार को कोई खतरा होने से सोमवार को इनकार किया और साथ ही इन अटकलों को भी खारिज किया कि असंतुष्ट कांग्रेस विधायक आगामी बजट सत्र के दौरान सत्र से दूर रहकर मुश्किल खड़ी कर सकते हैं। कुमारस्वामी ने कहा कि वह कांग्रेस विधायकों के साथ नियमित सम्पर्क में हैं। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि जदएस-कांग्रेस मंत्रिमंडल न केवल लोकसभा चुनाव से पहले बल्कि उसके बाद भी बरकरार रहेगा और अपना पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करेगा।

विज्ञापन


उनकी टिप्पणी इन खबरों के बीच आयी है कि असंतुष्ट कांग्रेस विधायक छह फरवरी से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र से दूर रह सकते हैं। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह उनकी पार्टी के विधायकों को 50 करोड़ रुपये की पेशकश कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता में आने के भ्रम में है। उन्होंने कोप्पल में संवाददाताओं से कहा कि यदि वह 100 करोड़ रुपये की पेशकश भी करे तब भी कांग्रेस का कोई विधायक नहीं टूटेगा।
विज्ञापन


कुमारस्वामी ने कहा कि उन्हें कोई समस्या नहीं है और वह तनावमुक्त हैं। उन्होंने कहा, मीडिया के कुछ वर्ग यह कहते हुए अस्थिरता का अनुमान लगा रहे हैं कि असंतुष्ट विधायक सत्र में हिस्सा नहीं लेंगे, वे (कांग्रेस विधायक) मेरे साथ नियमित रूप से सम्पर्क में हैं। मुझे नहीं पता कि वे कांग्रेस के सम्पर्क में हैं या नहीं। मैंने उनसे आज भी बात की। वे सत्र में आएंगे, कोई समस्या नहीं है। जदएस नेता ने यह भी कहा कि वह यह सुनिश्चित करने के लिए जो भी करने की जरूरत है करेंगे कि सरकार अपना कार्यकाल पूरा करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने भाजपा के इन दावों को खारिज करने का प्रयास किया कि हो सकता है कि उनकी सरकार राज्य का बजट भी पेश न कर पाये। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के भीतर ही कई ऐसे लोग हैं जो उनकी सरकार को कोई खतरा होने की स्थिति में उनकी रक्षा करेंगे। कुमारस्वामी ने हाल में चेतावनी दी थी कि यदि कांग्रेस नेताओं ने उन पर निशाना जारी रखा तो वह अपना पद छोड़ देंगे। कुमारस्वामी ने कहा कि कांग्रेस विधायक उनके साथ खुश हैं। उन्होंने कहा कि (अस्थिरता के बारे में) अवास्तविक खबरें फैलायी जा रही हैं।


उन्होंने कहा, सरकार लोकसभा चुनाव से पहले और बाद में भी बनी रहेगी। मेरी सरकार स्थिर है। वह बाकी चार वर्ष का अपना कार्यकाल पूरा करेगी। कुमारस्वामी ने कहा कि सिद्धारमैया ने स्वयं स्पष्ट किया है कि मुख्यमंत्री का पद खाली नहीं है। कांग्रेस के साथ लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे के जटिल मुद्दे पर कुमारस्वामी ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष (उनके पिता एवं जदएस प्रमुख एच डी देवेगौड़ा) उसे देखेंगे। उन्होंने एक सवाल पर राज्य में शराब बंदी लागू करने से भी इनकार किया और संसाधन जुटाने में सामने आ रही दिक्कतों का उल्लेख किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed