फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   There is no Data Protection Act said Mahua Moitra, TMC MP in LS

लोकसभा में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा बोलीं, 'आज गोपनीयता और सुरक्षा का कोई मानक नहीं है'

Thu, 04 Jul 2019 03:32 PM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Thu, 04 Jul 2019 03:32 PM IST
विज्ञापन
There is no Data Protection Act said Mahua Moitra, TMC MP in LS
महुआ मोइत्रा - फोटो : ANI

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा ने लोकसभा में आधार और अन्य कानूनी (संशोधन) बिलों पर कहा है कि आज गोपनीयता और सुरक्षा का कोई मानक नहीं है। उन्होंने कहा, "मैं अपनी बयोमेट्रिक जानकारी, मेरा निजी डाटा एक निजी एजेंसी को देती हूं। अगर आधार इकोसिस्टम फेल हो जाता है तो आप कहेंगे इसे ठीक करने के कई तरीके हैं, लेकिन मुझे नहीं पता कि वो क्या हैं। इसका कहीं उल्लेख भी नहीं है।"  

विज्ञापन


उन्होंने कहा, "आज गोपनीयता और सुरक्षा का कोई मानक नहीं है। कोई डाटा सुरक्षा अधिनियम नहीं है। डाटा सुरक्षा अधिनियम के ना होने पर आप कैसे मुझसे मेरी जानकारी निजी एजेंसी को देने को कह सकते हैं?"
विज्ञापन

 


बता दें मोइत्रा का “फासीवाद के सात चिन्ह” विषय पर संसद में पिछले हफ्ते दिया गया भाषण वायरल हो गया था। पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर से पहली बार चुनकर आईं सांसद ने इससे पहले कहा था कि लेख ने उसी पोस्टर को उद्धृत किया है जिसका संदर्भ उन्होंने अपने बयान में दिया है। मोइत्रा ने कहा कि मेरा बयान दिल से था और हर भारतीय जिसने इसे साझा किया उसने अपने दिल से ऐसा किया।


यह स्वाभाविक था न कि कृत्रिम रूप से नियंत्रित। मैं फिर दोहराती हूं कि ‘बांधने मुझे तू आया है, जंजीर बड़ी क्या लाया है ? पूर्व निवेश बैंकर 42 वर्षीय सांसद का 25 जून को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान सदन में दिया गया भाषण सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed