{"_id":"605bb1e78ebc3e8d2b2dca0a","slug":"there-is-no-danger-of-blood-clotting-from-covishield","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वैक्सीन: कोविशील्ड से खून का थक्का जमने का कोई खतरा नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना वैक्सीन: कोविशील्ड से खून का थक्का जमने का कोई खतरा नहीं
Thu, 25 Mar 2021 03:11 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 25 Mar 2021 03:11 AM IST
सार
- कोविशील्ड और कोवाक्सिन ब्रिटेन और ब्राजील वाले स्ट्रेन पर कारगर
विज्ञापन
कोरोना वायरस वैक्सीन
- फोटो : पेक्सेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका के टीके को लेकर यूरोपीय देशों में सवाल उठ चुके हैं। टीके के दुष्प्रभावों पर नजर रखने वाली एईएफआई कमेटी ने कहा है कि भारत में इस्तेमाल हो रही कोविशील्ड से ब्लड क्लॉट (खून का थक्का) जमने की कोई समस्या नहीं है।
विज्ञापन
नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने बुधवार को कहा कि कोविशील्ड पूरी तरह सुरक्षित है। हम लोगों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि इससे खून का थक्का जमने का कोई खतरा नहीं है जैसा यूरोपीय देशों में देखने को मिला है।
विज्ञापन
आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने कहा कि कोविशील्ड और कोवाक्सिन ब्रिटेन और ब्राजील में मिलने वाले स्ट्रेन के खिलाफ भी कारगर है। दक्षिण अफ्रीकी स्ट्रेन पर टीके का प्रभाव जानने के लिए शोध चल रहा है। एजेंसी।
विज्ञापन
लोग टीके पर संदेह न करें
डॉ. पॉल ने सभी लोगों से अपील की है कि लोग टीके पर संदेह न करें। अभी तक ये देश में इस्तेमाल हो रही दोनों वैक्सीन पुराने के साथ नए स्ट्रेन के खिलाफ भी कारगर है। वायरस से बचाव के लिए हर किसी को सावधानी बरतना होगा। जरूरी नियमों का पालन करें। टीका लगवाएं जिससे दूसरी लहर के साथ मजबूती के साथ लड़ा जा सके।