फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   There is no change in GST rates till there is stability in revenue receipts: Sushil Kumar Modi

राजस्व प्राप्ति में स्थिरता आने तक जीएसटी दरों में कोई बदलाव नहीं: सुशील कुमार मोदी

Sat, 21 Dec 2019 09:49 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Mohit Mudgal Updated Sat, 21 Dec 2019 09:49 PM IST
विज्ञापन
There is no change in GST rates till there is stability in revenue receipts: Sushil Kumar Modi
सुशील कुमार मोदी - फोटो : ANI

शनिवार को फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्री (फिक्की) की 92वीं वार्षिक आम बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए बिहार के उप-मुख्यमंत्री और एकीकृत जीएसटी (आईजीएसटी) पर मंत्री समूह के नामित संयोजक सुशील कुमार मोदी ने कहा कि राजस्व प्राप्ति में स्थिरता आने तक माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की दरों में बदलाव किए जाने की कोई संभावना नहीं है।

विज्ञापन


सुशील मोदी ने जीएसटी दर में वृद्धि को लेकर बढ़ रही आशंकाओं को दूर करते हुए कहा कि इस बारे में मीडिया में जो खबरें आ रही हैं, वे सही नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मैं सुशील मोदी ने कहा कि मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि केंद्र सरकार सहित कोई भी राज्य कर की दरें बढ़ाने के लिए तैयार नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऐसे समय जब अर्थव्यवस्था में सुस्ती है, खपत को बढ़ावा देने के लिए आप कर की दरें कम नहीं कर सकते हैं तो कम से कम उन्हें बढ़ाया नहीं जाना चाहिए। ऐसे समय में आप दरों में कटौती करते हैं, उन्हें बढ़ाते नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीएसटी दरों में किसी तरह की कमी की गुंजाइश के बारे में उन्होंने कहा कि जब तक जीएसटी राजस्व में स्थिरता नहीं आती है, तब तक इसमें कटौती के बारे में हम नहीं सोच सकते हैं। वास्तव में निकट भविष्य में जीएसटी के स्लैब अथवा दरों में किसी तरह के बदलाव, उनमें कटौती अथवा वृद्धि की कोई संभावना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed