{"_id":"5bbba6f9867a55283b25eb59","slug":"there-is-a-possibility-of-heavy-rains-during-durga-puja-in-west-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा के दौरान भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने दी चेतावनी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा के दौरान भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Updated Tue, 09 Oct 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को अपने पूर्वानुमान में कहा कि पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्यौहार दुर्गा पूजा से पहले अगले पांच दिनों में हवादार मौसम के साथ दक्षिण और तटीय बंगाल में भारी भारी बारिश होने की संभावना है। 16 अक्टूबर से शुरू होने वाली चार दिवसीय दुर्गा पूजा त्यौहार के लिए जोर-शोर से तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
उत्तर और दक्षिण 24-परगना, हावड़ा, बर्दवान, पूर्वी और पश्चिम मिदनापुर, नादिया और मुर्शिदाबाद जैसे जिलों में बुधवार से शुक्रवार तक बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे मंगलवार (9 अक्टूबर) से शुक्रवार (12 अक्टूबर) तक गहरे समुद्र में प्रवेश न करें। आईएमडी ने कहा कि जो लोग गहरे समुद्र में हैं उन लोगों को भी आज रात तक तट पर लौटने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन