{"_id":"674860e1783ab722ee080dfd","slug":"there-are-talks-regarding-changing-karnataka-congress-president-says-minister-parameshwara-news-in-hindi-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: डीके शिवकुमार से छिनने वाला है कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पद? कर्नाटक सरकार ने मंत्री के दिए संकेत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: डीके शिवकुमार से छिनने वाला है कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पद? कर्नाटक सरकार ने मंत्री के दिए संकेत
Thu, 28 Nov 2024 05:55 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: श्वेता महतो
Updated Thu, 28 Nov 2024 05:55 PM IST
सार
शिवकुमार दिल्ली में हैं और मुख्यमंत्री दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति (केपीसीसी) के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके परमेश्वर ने यह स्पष्ट किया कि उन्होंने केवल अध्यक्ष को बदलने की बातचीत सुनी है।
विज्ञापन
जी. परमेश्वर
- फोटो : ANI
विस्तार
कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने गुरुवार को बताया कि कैबिनेट फेरबदल के साथ-साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष में भी बदलाव की संभावना है। इन मामलों में पार्टी नेतृत्व को फैसला करना है। उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, जिन्होंने कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष के तौर पर चार साल पूरे कर लिए हैं। उन्हें फिलहाल सेवा विस्तार मिला है। कैबिनेट फेरबदल को लेकर परमेश्वर ने मीडिया से भी बात की।
राज्य गृह मंत्री ने कहा, "प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष (शिवकुमार) दिल्ली गए हुए हैं और मुझे जानकारी मिली है कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया भी आज जा रहे हैं। कल वहां कांग्रेस कार्य समिति की बैठक है और इसलिए वे वहां जा रहे हैं। मुझे नहीं मालूम की बैठक के बाद वे कैबिनेट फेरबदल को लेकर आलाकमान से चर्चा करेंगे या नहीं।" पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने आगे कहा, "कैबिनेट फेरबदल के अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को बदलने की भी चर्चाएं सुनने को मिल रही है। इन दो मुद्दों पर सीएम और अध्यक्ष आलाकमान से सलाह कर क्या फैसला लेंगे, मुझे नहीं पता।"
कैबिनेट फेरबदल और पार्टी अध्यक्ष बदलने को लेकर क्या बोले परमेश्वर
बता दें कि शिवकुमार दिल्ली में हैं और मुख्यमंत्री दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति (केपीसीसी) के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके परमेश्वर ने यह स्पष्ट किया कि उन्होंने केवल अध्यक्ष को बदलने की बातचीत सुनी है, वह निश्चित नहीं हैं। उन्होंने कहा, "कैबिनेट फेरबदल पर चर्चा हो रही है और इसके साथ ही अध्यक्ष बदलने को लेकर चर्चा हुई, लेकिन इसे अब आलाकमान पर छोड़ दिया गया है।"
विज्ञापन
कैबिनेट फेरबदल के दौरान उनका पद बदला जाएगा या नहीं, इस पर परमेश्वर ने कहा, इसका फैसला आलाकमान को करना है। उन्होंने आगे कहा, अबतक मैंने आलाकमान के फैसलों का पालन किया है और पिछले 35 वर्षों से मुझे जो जिम्मेदारियां दी गई हैं, मैंने उन्हें पूरा किया। मैं आगे भी ऐसा करना जारी रखूंगा।
राज्य स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को बदलने को लेकर चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा, "शिवकुमार ने अध्यक्ष के रूप में अच्छा काम किया है और वे दिन-रात काम कर रहे हैं। उन्हें अध्यक्ष बने हुए पांच साल से अधिक हो गया है और उनके पास अन्य जिम्मेदारियां हैं। अगर वह बने रहते हैं तो हमें कोई समस्या नहीं है, लेकिन अगर हमारे पास पूर्णकालिक अध्यक्ष है, तो देखते हैं वे (नेतृत्व) क्या निर्णय लेते है।"
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन