फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The tension in the area increased due to the close deadline of the Naga peace process

नगा शांति प्रक्रिया की समयसीमा करीब आने से इलाके में बढ़ा तनाव

Thu, 31 Oct 2019 05:45 AM IST
संजीव कुमार झा रीता तिवारी, अमर उजाला
रीता तिवारी, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 31 Oct 2019 05:45 AM IST
विज्ञापन
The tension in the area increased due to the close deadline of the Naga peace process
नागालैंड पुलिस - फोटो : Twitter

पूर्वोत्तर राज्य नगालैंड में दो दशकों से भी लंबे समय से चल रही शांति प्रक्रिया पर समझौते की समय सीमा 31 अक्तूबर के करीब आने से इलाके में तनाव की स्थिति है। खासकर शांति वार्ता में शामिल नेशनल सोशलिस्ट कौंसिल आफ नगालैंड (एनएससीएन) के इसाक-मुइवा गुट ने असम, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर के नगाबहुल इलाकों को लेकर ग्रेटर नगालिम के गठन की मांग उठाई है, उससे इलाके में अफवाहों का बाजार गरम हो गया है।

विज्ञापन


मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश की सरकारों ने केंद्र से इस बात का ध्यान रखने को कहा है कि नगा शांति समझौते का उन राज्यों की अखंड़ता और संप्रभुता पर कोई असर नहीं हो। मणिपुर के कई संगठनों ने प्रस्तावित शांति समझौते के विरोध में 31 अक्तूबर सुबह चार बजे से आधी रात तक यानी 20 घंटे तक विरोध जताने की अपील की है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने नगा संगठनों के साथ जारी शांति प्रक्रिया 31 अक्तूबर तक पूरा करने की समयसीमा तय की है। नगालैंड के राज्यपाल एन. रवि इस शांति प्रक्रिया में केंद्र सरकार के मध्यस्थ हैं। उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार किसी भी परिस्थिति में 31 अक्तूबर तक इस बातचीत को पूरा कर लेने के प्रति कृतसंकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैसे, अभी इस शांति समझौते की राह में कई बाधाएं हैं। एनएससीएन (आई-एम) ने हाल में अलग झंडे व संविधान की मांग की थी जिसे केंद्र ने खारिज कर दिया था। इसके अलावा वह शुरू से ही ग्रेटर नगालिम की मांग कर रहा है। ऐसे में केंद्र सरकार उसे छोड़ कर दूसरे नगा गुटों के साथ समझौते पर हस्ताक्षर कर सकती है। वहीं, यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या एनएससीएन के बिना ऐसा कोई समझौता स्थायी और कामयाब होगा? राजनीतिक पर्यवेक्षकों का कहना है कि मौजूदा हालात में 31 अक्तूबर तक किसी समझौते पर हस्ताक्षर की उम्मीद कम ही नजर आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed