फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court says in the present document is no authentic evidence

नेताओं को रिश्वत देने संबंधी आरोपों की जांच में प्रमाणिक साक्ष्य नहींः SC

Fri, 25 Nov 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली 
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली  Updated Fri, 25 Nov 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
Supreme Court says in the present document is no authentic evidence
फाइल फोटो - फोटो : Getty Images

सुप्रीम कोर्ट ने कॉरपोरेट घरानों द्वारा मोदी समेत कुछ राजनेताओं को रिश्वत देने संबंधी आरोपों की जांच विशेष जांच दल (एसआईटी) से कराने से फिलहाल इनकार किया है। शीर्ष अदालत ने कहा कि याचिकाकर्ता संगठन के मौजूदा दस्तावेजों में एक भी प्रमाणिक साक्ष्य नहीं है। पीठ ने संगठन से कहा कि अगर उसके पास कोई पूख्ता सबूत है तो वह लेकर आए, तब विचार किया जाएगा। शीर्ष अदालत ने कहा है कि अगर साक्ष्यों में दम हो तो हम किसी के खिलाफ कार्यवाही या जांच करने से गुरेज नहीं करेंगे।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति जेएस खेहड़ और न्यायमूर्ति अरूण मिश्रा की पीठ ने याचिकाकर्ता संगठन कॉमन काज से कहा कि जिन दस्तावेजों के जरिए आप आरोप लगा रहे हैं, उसकी कोई प्रमाणिकता नहीं है। सिर्फ कंप्यूटर इंट्री का हवाला देते हुए किसी पर आरोप लगाया जाए, तो हम जांच के आदेश नहीं दे सकते। ऐसे तो पूरे संसार पर आरोप लगा सकते हैं। पीठ ने साफ कहा कि यह महज आरोप है और मौजूदा दस्तावेज से हम संतुष्ट नहीं है। छानबीन के लिए कोई पुख्ता दस्तावेज तो होना ही चाहिए। 
विज्ञापन


पीठ ने याचिकाकर्ता संगठन की ओर से पेश वरिष्ठ वकील शांति भूषण से कहा कि आरोप बड़े राजनेताओं पर हैं और जो साक्ष्य या प्रमाण आप ला रहे हैं, उसमें कुछ नहीं है। यह गंभीर मसला है लिहाजा आप ऐसा प्रमाण लाए जिस पर हम विचार कर सकें। पीठ अब इस मामले पर 14 दिसंबर को सुनवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


याचिका में कहा गया है कि वर्ष 2013 और 2014 में आयकर विभाग ने सहारा और बिरला समेत कुछ कॉरपोरेट घरानों पर छापेमारी की थी। इस छापेमारी में जब्त डायरियों से यह खुलासा हुआ है कि कुछ कॉरपोरेट घरानों द्वारा कुछ मुख्यमंत्रियों और नेताओं को पैसे देने की बात है। आरोप लगाया गया है कि इनमें कॉरपोरेट घराने द्वारा नरेन्द्र मोदी को भी पैसे दिए गए थे, जब वह गुजरात में मुख्यमंत्री थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed