{"_id":"643f2d6ff00bf0c9ee0e9b83","slug":"the-superintendent-of-the-customs-department-of-the-port-arrested-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBI: बंदरगाह का सीमा शुल्क विभाग का अधीक्षक गिरफ्तार, शिकायतकर्ता से मांगी थी तीन लाख रिश्वत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
CBI: बंदरगाह का सीमा शुल्क विभाग का अधीक्षक गिरफ्तार, शिकायतकर्ता से मांगी थी तीन लाख रिश्वत
Wed, 19 Apr 2023 05:23 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 19 Apr 2023 05:23 AM IST
सार
आरोप था कि पवन कुमार ने शुरू में शिकायतकर्ता की फर्म की चीन से आयात होने वाली खेप जारी करने के लिए कस्टम हाउस एजेंट (सीएचए) के माध्यम से शिकायतकर्ता से तीन लाख रुपये की अवैध रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सीबीआई ने मंगलवार को रिश्वत मामले में पश्चिम बंगाल के खदिरपुर स्थित कोलकाता बंदरगाह पर सीमा शुल्क विभाग के अधीक्षक पवन कुमार को गिरफ्तार किया। सीबीआई ने एक शिकायत के बाद मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
आरोप था कि पवन कुमार ने शुरू में शिकायतकर्ता की फर्म की चीन से आयात होने वाली खेप जारी करने के लिए कस्टम हाउस एजेंट (सीएचए) के माध्यम से शिकायतकर्ता से तीन लाख रुपये की अवैध रिश्वत मांगी थी। आरोपी ने रिश्वत को एक लाख रुपये कम किया और अंत में 50 हजार रुपये की रिश्वत पर खेप रवाना करने को तैयार हुआ।
विज्ञापन
प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई का नेता गिरफ्तार
केरल पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के एक नेता को यहां प्रवासी कामगारों के एक शिविर से सोमवार देर रात गिरफ्तार किया। वह झारखंड का रहने वाला है और वहां कई आपराधिक मामलों में वांछित बताया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया, आरोपी को देर रात करीब साढ़े 12 बजे गिरफ्तार किया गया। आरोपी शिविर में श्रमिकों के साथ रह रहा था। साथ ही यहां प्रवासी कामगार के तौर पर काम कर रहा था। आरोपी झारखंड में पीएलएफआई का नेता है। संदेह है कि वहां हाल में कई सड़क निर्माण वाहनों में आग लगाने की साजिश में वह शामिल रहा था। केरल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर झारखंड पुलिस को सौंप दिया।