फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The superintendent of the customs department of the port arrested

CBI: बंदरगाह का सीमा शुल्क विभाग का अधीक्षक गिरफ्तार, शिकायतकर्ता से मांगी थी तीन लाख रिश्वत

Wed, 19 Apr 2023 05:23 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 19 Apr 2023 05:23 AM IST
सार

आरोप था कि पवन कुमार ने शुरू में शिकायतकर्ता की फर्म की चीन से आयात होने वाली खेप जारी करने के लिए कस्टम हाउस एजेंट (सीएचए) के माध्यम से शिकायतकर्ता से तीन लाख रुपये की अवैध रिश्वत मांगी थी।

विज्ञापन
The superintendent of the customs department of the port arrested
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीबीआई ने मंगलवार को रिश्वत मामले में पश्चिम बंगाल के खदिरपुर स्थित कोलकाता बंदरगाह पर सीमा शुल्क विभाग के अधीक्षक पवन कुमार को गिरफ्तार किया। सीबीआई ने एक शिकायत के बाद मामला दर्ज किया था। 

विज्ञापन


आरोप था कि पवन कुमार ने शुरू में शिकायतकर्ता की फर्म की चीन से आयात होने वाली खेप जारी करने के लिए कस्टम हाउस एजेंट (सीएचए) के माध्यम से शिकायतकर्ता से तीन लाख रुपये की अवैध रिश्वत मांगी थी। आरोपी ने रिश्वत को एक लाख रुपये कम किया और अंत में 50 हजार रुपये की रिश्वत पर खेप रवाना करने को तैयार हुआ। 
विज्ञापन


प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई का नेता गिरफ्तार
केरल पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के एक नेता को यहां प्रवासी कामगारों के एक शिविर से सोमवार देर रात गिरफ्तार किया। वह झारखंड का रहने वाला है और वहां कई आपराधिक मामलों में वांछित बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया, आरोपी को देर रात करीब साढ़े 12 बजे गिरफ्तार किया गया। आरोपी शिविर में श्रमिकों के साथ रह रहा था। साथ ही यहां प्रवासी कामगार के तौर पर काम कर रहा था। आरोपी झारखंड में पीएलएफआई का नेता है। संदेह है कि वहां हाल में कई सड़क निर्माण वाहनों में आग लगाने की साजिश में वह शामिल रहा था।  केरल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर झारखंड पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed