{"_id":"610b02ee3db08a4352576cb8","slug":"the-statutory-commission-will-get-rid-of-air-pollution-in-delhi-ncr-bill-passed-in-lok-sabha","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण: एनसीआर में वायु प्रदूषण से निजात दिलाएगा वैधानिक आयोग, लोकसभा में हुआ विधेयक पास","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पर्यावरण: एनसीआर में वायु प्रदूषण से निजात दिलाएगा वैधानिक आयोग, लोकसभा में हुआ विधेयक पास
Thu, 05 Aug 2021 02:43 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 05 Aug 2021 02:43 AM IST
सार
- पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में बिल को कराया पास
- सभी हितधारकों की भागीदारी के साथ एनसीआर में प्रदूषण से निजात पाने के उपाय किए जाएंगे
विज्ञापन
वायु प्रदूषण
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वायु प्रदूषण की गंभीर समस्या से जूझ रहे एनसीआर और उसके आसपास के क्षेत्रों को इससे निजात दिलाने के लिए वैधानिक प्राधिकरण बनाने वाला बिल लोकसभा ने पास कर दिया। सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र वायु गुणवत्ता प्रबंधन बिल-2021 को पिछले हफ्ते पेश किया था।
विज्ञापन
वैधानिक आयोग बनाने के लिए लोकसभा में विधेयक पास
पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने विपक्ष के हंगामे के बीच बुधवार को इस बिल को पास कराया। यादव ने बिल पर चर्चा के दौरान कहा, एनसीआर में प्रदूषण से निजात दिलाने में यह बिल महत्वपूर्ण है और सभी सदस्यों से इसका समर्थन करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस मामले में कोई स्थायी एवं समर्पित तंत्र नहीं है।
विज्ञापन
इसलिए एक सहयोगपूर्ण एवं केंद्र, राज्य सरकारों और स्थानीय निकायों सहित सभी हितधारकों की भागीदारी के साथ एनसीआर में प्रदूषण से निजात पाने के उपाय किए जाएंगे। विपक्षी सदस्यों द्वारा सुझाए गए कई संशोधनों को खारिज करते हुए और नारेबाजी के बीच ध्वनिमत से इस बिल को पारित करा लिया गया।
विज्ञापन
राज्यसभा से पास होने के बाद यह बिल अध्यादेश का स्थान ले लेगा। उल्लेखनीय है कि संसद सत्र नहीं चलने और तत्काल इसकी जरूरत महसूस किए जाने पर 28 अक्तूबर, 2020 को यह अध्यादेश लागू किया गया था।