फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The RSS will decide the dates of its future meetings in July

संघ जुलाई में तय करेगा भविष्य की बैठकों की तारीखें, मार्च से रद्द चल रही हैं आरएसएस की सर्वोच्च समिति की बैठक

Wed, 01 Jul 2020 04:16 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला, नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Wed, 01 Jul 2020 04:16 AM IST
विज्ञापन
The RSS will decide the dates of its future meetings in July
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की सर्वोच्च निर्णायक समिति अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा का आयोजन जुलाई के मध्य में होने के आसार हैं। इस सभा में ही संघ के वार्षिक कैलेंडर के शेष हिस्से पर विचार करते हुए सभी आयोजनों की तारीखें तय की जाएंगी। इनमें प्रांत प्रचारकों की बैठक भी शामिल हैं। बता दें कि मार्च में कोरोना वायरस प्रसार के कारण रद्द कर दी गई सर्वोच्च समिति की बैठक का तब से अब तक आयोजन नहीं हो पाया था। 
विज्ञापन


संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी इस बात पर मंथन कर रहे हैं कि क्या प्रांत प्रचारक सभा का आयोजन किया जाए या इसे आगे के लिए स्थगित कर दिया जाए। प्रांत प्रचारक सभा संघ के तीन अहम वार्षिक आयोजनों में अखिला भारतीय प्रतिनिधि सभा के बाद दूसरे नंबर की हैसियत रखती है। तीसरा नंबर अखिल भारतीय कार्यकारिणी मंडल का होता है, जिसका आयोजन दीपावली के आसपास किया जाता है। प्रांत प्रचारक सभा में समीक्षा करने, योजना बनाने और संगठन से जुड़े लक्ष्यों को यूनिटों व विभागों में बांटने का काम किया जाता है। 
विज्ञापन

एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि बैठक का आयोजन होगा या नहीं, इसका निर्णय 15 जुलाई तक कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा, पिछले साल तैयार किए गए कैलेंडर में बैठक प्रस्तावित की गई थी। हालांकि इसे पहले से तय तारीख पर आयोजित करने या नहीं करने का निर्णय 15 जुलाई तक कर लिया जाएगा। यह देश में कोरोना संक्रमण के हालात और इस बात पर निर्भर करेगा कि इसमें भाग लेने वाले लोग उस दौरान यात्रा कर सकते हैं या नहीं। 

बता दें कि इस बैठक की अहमियत इसलिए है कि इसमें केवल राज्यों के प्रांत प्रचारक और उनसे जुड़े हुए लोग भी भाग लेंगे। इस बैठक के आयोजन का लक्ष्य संघ की गतिविधियों पर मंथन करना और सालाना कैलेंडर की समीक्षा करना है। साथ ही संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों के कार्यक्रमों के आयोजन पर भी प्रचारक इस बैठक में निर्णय लेते हैं। 

यदि बैठक को जुलाई अंत में कराए जाने का निर्णय लिया गया तो हर राज्य से शीर्ष दो प्रचारकों को इसमें भाग लेने के लिए बुलाया जाएगा। पिछले साल कैलेंडर में इस बैठक का आयोजन चित्रकूट में कराने का निर्णय लिया गया था। लेकिन अब बैठक का आयोजन संघ मुख्यालय के शहर नागपुर में कराने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed