फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The Ram issue is a part of our manifesto in 2014, how can we run away from it: Subramanian Swamy  

स्वामी ने कहा- राम मंदिर से हम भाग कैसे सकते हैं?

Wed, 19 Oct 2016 05:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 19 Oct 2016 05:48 PM IST
विज्ञापन
The Ram issue is a part of our manifesto in 2014, how can we run away from it: Subramanian Swamy  
सुब्रमण्यम स्वामी
राम मंदिर का मुद्दा यूपी चुनाव में एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गया है। 2017 में उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की ओर से अयोध्या में रामायण संग्रहालय बनाने की घोषणा की गई। वहीं, सूबे की सपा सरकार ने अयोध्या में राम थीम पार्क बनाने का फैसला किया। इन दोनों ही फैसलों को लेकर राजनीतिक बयानबाजी का दौर भी तेज हो गया है। बीजेपी के विरोधी दल रामायण संग्रहालय बनाने की फैसले की आलोचना कर रहे हैं तो पार्टी के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा है कि राम मंदिर का मुद्दा बीजेपी के घोषणापत्र का हिस्सा है और वह इससे नहीं भाग सकती।
विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए बीजेपी सांसद स्वामी ने कहा, 'राम का मुद्दा हमारे 2014 के घोषणापत्र का हिस्सा है। भला हम उससे कैसे भाग सकते हैं? हमें अपना वादा पूरा करना ही होगा।' हालांकि स्वामी ने यह भी कहा कि वह यह जबरदस्ती पूरा नहीं किया जाएगा, इसे कानूनी तरीके से ही अंजाम दिया जाएगा। स्वामी ने कहा, 'हम यह नहीं कह रहे हैं कि हम इसे (राम मंदिर) जबरदस्ती बनाने जा रहे हैं, हम सुप्रीम कोर्ट के रास्ते जाएंगे।'
विज्ञापन

स्वामी ने राम मंदिर को बताया था जीत की कुंजी

The Ram issue is a part of our manifesto in 2014, how can we run away from it: Subramanian Swamy  
सुब्रमण्यम स्वामी - फोटो : अमर उजाला
सुब्रमण्यम स्वामी ने हाल ही में राम मंदिर निर्माण को यूपी चुनाव में जीत की कुंजी बताया था। स्वामी ने  कहा कि 2017 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में राम मंदिर का निर्माण जीत की कुंजी हो सकती है। यूपी के इलाहाबाद में एक कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए स्वामी ने कहा कि कोई भी पार्टी सिर्फ विकास के मुद्दे पर चुनाव नहीं जीत सकती। 

स्वामी ने कहा था कि अगर बीजेपी अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर वास्तविक प्रभाव बनाने में सफल रहती है, तो आने वाले चुनावों में उसके पास जीत का भरपूर मौका होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed