फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The patients have to give documents of the disease before getting vaccinated

टीकाकरण: मरीजों को टीका लगवाने से पहले देने होंगे बीमारी के दस्तावेज

Thu, 07 Jan 2021 08:04 AM IST
Kuldeep Singh परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली
परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 07 Jan 2021 08:04 AM IST
विज्ञापन
The patients have to give documents of the disease before getting vaccinated
टीकाकरण - फोटो : PTI

देश में टीकाकरण की तैयारियां तेज हो गई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय अब मधुमेह, कैंसर, किडनी, लीवर और उच्च रक्तचाप के मरीजों को टीका लगाने की रणनीति बना रहा है। इस बारे में संगठित समिति की दो बैठक हो चुकी हैं। अगले दो से तीन दिन में समिति की सिफारिशों के आधार पर मंत्रालय पहले से बीमार लोगों की पहचान के तौर तरीकों पर फैसला ले लेगा। समिति के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि टीका लगवाने के लिए लोगों को सबसे पहले कोविन वेबसाइट पर पंजीकरण करना है।

विज्ञापन


इलाज से जुड़ा कागज होगा अपलोड जिला प्रशासन करेगा सत्यापन
इसी प्रक्रिया के तहत बीमार लोगों के लिए अतिरिक्त दस्तावेज को जोड़ा जाएगा। इसमें अगर कोई व्यक्ति बीमार से ग्रसित है तो उसकी पुष्टि के लिए कोई ना कोई दस्तावेज अपलोड करना होगा जिसका सत्यापन जिला प्रशासन करेगा। इस प्रक्रिया में कोई धोखाधड़ी न हो इसके लिए पंजीकृत डॉक्टर द्वारा जारी दस्तावेज ही मान्य होगा।
विज्ञापन


रोगियों को मार्च से लग सकता है टीका
पहले चरण में एक करोड़ स्वास्थ्य कर्मियों को टीका देने के बाद सुरक्षा और पुलिस जवानों को टीका दिया जाएगा जिनकी संख्या करीब दो करोड़ है। इसके बाद नगर निकाय, नगर निगम के कर्मचारियों को टीका लगेगा। इसके बाद पहले से बीमार लोगों को टीका लगाने का काम शुरू होगा जिसमें मार्च तक का समय लग सकता है। इसी बीच मरीजों की पहचान संबंधी दिशा-निर्देश राज्यों को भेज दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली बार बीमार लोगों का आंकड़ा जुटेगा
नीति आयोग के सदस्य डॉ वी के पाल ने बताया कि देश में पहले से बीमार लोगों का सरकारी आंकड़ा नहीं है। पहली बार कोरोना टीकाकरण के चलते जमीनी स्तर पर ऐसे लोगों की पहचान होगी। ऐसे में जरूरी है कि पहले से बीमार लोगों को किन-किन आधार पर चयन हो सकता है। इसके लिए अलग से दिशा-निर्देश तैयार किए जाएं। इसलिए केंद्र सरकार ने एक समिति का गठन किया जिसकी सिफारिशों के आधार पर आगे की योजना तैयार होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed