सुस्त हुई रफ्तार: मुफ्त टीकाकरण के दूसरे दिन 48 लाख से ज्यादा खुराकें, पहले दिन दी गई थीं 84 लाख
देश में 21 जून योग दिवस से शुरू किए गए मुफ्त कोरोना टीकाकरण अभियान के दूसरे दिन रफ्तार कुछ कम हो गई। आने वाले दिनों में इसके बढ़ने की उम्मीद है।
विस्तार
सोमवार 21 जून से शुरू देशव्यापी मुफ्त टीकाकरण अभियान के दूसरे दिन यानी मंगलवार को रफ्तार कुछ धीमी नजर आई। सोमवार को जहां 84 लाख से ज्यादा कोरोना रोधी टीके लगाए गए थे वहीं मंगलवार को शाम 7 बजे तक 48.81 लाख खुराकें देने की सूचना मिली।
विज्ञापन
➡️ India's COVID-19 Vaccination Coverage crosses the landmark of 29 Cr.
➡️ On 2nd Day of new phase of Vaccination, more than 48.81 Lakh vaccine doses administered today till 7 pm.https://t.co/fFUEpj8hmO pic.twitter.com/FMaRetUjhgविज्ञापन विज्ञापन
— Ministry of Health (@MoHFW_INDIA) June 22, 2021
देश में अब तक कुल 29 करोड़ से ज्यादा कुल वैक्सीन की खुराक लोगों को दी जा चुकी हैं। इनमें से 24 करोड़, 13 लाख 41, 201 लोगों को पहली खुराक लग चुकी है। जबकि 5 करोड़, 27 लाख एक हजार 621 को दूसरी खुराक भी लग गई है।
देश में अब तक 10143891 हेल्थ केयर वर्कर्स को पहला टीका लगा है। जबकि 7112716 को दूसरा डोज भी लग चुका है। इनके अलावा 1,72,67,555 फ्रंट लाइन वर्कर्स को पहले डोज और 91,34,967 को दूसरा डोज दिया जा चुका है।
केंद्रीय स्वासथ्य मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 18 से 44 साल की उम्र वर्ग के 6,55,38687 लोगों को पहली खुराक दी गई है जबकि 14,24,612 को दूसरा डोज भी लग गया है। 45 साल या उससे अधिक उम्र के लेकिन 60 साल से कम उम्र के 8,27,89,376 को पहला डोज दिया जा चुका है, जबकि 1,31,43,140 को दूसरा टीका लग चुका है। 60 साल से अधिक उम्र के 6,56,01,692 को पहला व 2,18,86,184 को दूसरा डोज लग चुका है।
कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके बारे में घोषणा करते हुए कहा था कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन से टीकाकरण की गति को तेज कर दिया जाएगा। उसी के अनुरूप 21 जून से देशभर में मुफ्त टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है।
मध्यप्रदेश ने टॉप किया था, शहरों में इंदौर अव्वल रहा था
बता दें, मुफ्त टीकाकरण अभियान के पहले दिन देश में सर्वाधिक 16.41 लाख टीके मध्यप्रदेश में लगाए गए थे। इसमें भी प्रदेश के इंदौर में सर्वाधिक 2.23 लाख टीके लगाए गए। इस तरह राज्यों में मप्र तो जिले में इंदौर सबसे आगे रहा था।
कर्नाटक दूसरे नंबर पर रहा था
इसी तरह कर्नाटक में 21 जून को 10.36 लाख टीके लगाए गए। वह देश में दूसरे स्थान पर रहा था। जबकि बंगलूरू में 2.14 लाख वैक्सीन लगाए गए। बंगलूरू भी देश में एक दिन में सर्वाधिक टीकाकरण वाले शहरों में दूसरे नंबर पर रहा।