{"_id":"5f4dc41cf5623a7a0b05c67d","slug":"the-monsoon-session-of-parliament-will-begin-on-september-14th-will-end-on-october-1st-lok-sabha-secretariat","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसद के मानसून सत्र की 14 सितंबर से होगी शुरुआत, एक अक्तूबर को होगा समाप्त : लोकसभा सचिवालय ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
संसद के मानसून सत्र की 14 सितंबर से होगी शुरुआत, एक अक्तूबर को होगा समाप्त : लोकसभा सचिवालय
Tue, 01 Sep 2020 09:16 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 01 Sep 2020 09:16 AM IST
विज्ञापन
संसद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संसद का मानसून सत्र 14 सितंबर से एक अक्तूबर तक चलेगा। लोकसभा सचिवालय ने सोमवार को अधिसूचना जारी कर बताया कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 14 सितंबर सोमवार को सुबह 9 बजे सदन की बैठक बुलाई है। इसी दिन राज्यसभा की कार्यवाही अलग समय पर शुरू होने की उम्मीद है। कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए दोनों सदनों की कार्यवाही अलग-अलग समय पर होगी।
विज्ञापन
अधिकारियों ने कहा कि संसदीय मामलों पर कैबिनेट समिति ने 14 सितंबर से एक अक्तूबर के बीच मानसून सत्र आयोजित करने की सिफारिश की थी। दोनों सदनों की कुल 18 बैठकें होंगी और इस दौरान कोई अवकाश या सप्ताहांत छुट्टी नहीं होगी।
विज्ञापन