फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The man orders a truck full of rice due to miscommunication

रोज-रोज चावल खरीदने से परेशान था शख्स, गलती से पूरा ट्रक ऑर्डर कर दिया

Sun, 06 Sep 2020 04:28 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 06 Sep 2020 04:28 AM IST
विज्ञापन
The man orders a truck full of rice due to miscommunication
चावल (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

एक ट्विटर यूजर रामदास ने एक मजेदार किस्सा ट्विटर एक सोशल ड्रामा के रूप में पेश किया। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि उनके बहनोई रोज-रोज चावल खरीदने से परेशान थे। तंग आकर उन्होंने दुकानदार से थोक में चावल खरीदने की बात कही।

विज्ञापन


कुछ गलतफहमी के कारण उस दुकानदार ने चावल से भरा ट्रक भेज दिया और घर के सामने खड़ा कर दिया। ये देखकर उनके घरवाले उन पर गुस्सा हो गए। रामदास ने साफ किया कि ट्रक का मतलब एसयूवी गाड़ी से नहीं बल्कि भारतीय लॉरी से है।
विज्ञापन


ट्वीटर पर लोग जानना चाह रहे थे कि इस मामले में आखिर क्या हुआ। रामदास ने इसका भी जवाब दिया।

रामदास ने आगे बताया कि कैसे उनके बहनोई ने ट्रक चालक और गोदाम में मौजूद लोगों से चावल को वापस लेने के लिए बातचीत की। साथ ही सभी लोगों को रिश्वत देने की कोशिश की जिसमें सिगरेट भी शामिल थी। लेकिन बात नहीं बनी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आगे लिखा- अब मेरी बहन मुझसे पूछ रही हैं कि क्या मैं इसके बारे में जानता था। लेकिन मैं किसी तरह की जानकारी होने से इनकार करते हुए खुद को निर्दोष बताया। इस मामले में अपडे देने में थोड़ी देरी हो सकती है। 


पेशे से रामदास एक लेखक हैं जिन्होंने पूरा किस्सा ट्विटर पर पोस्ट किया। जिस पर अब तक लगभग 3 लाख लाइक्स और 68,100 से अधिक रीट्वीट मिले हैं। लोग उनकी बातों को पढ़कर खूब मजे ले रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed