{"_id":"658c17ad13c83e087901ad97","slug":"the-maharashtra-government-has-reconstituted-a-task-force-on-covid-19-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: कोविड-19 पर राज्य सरकार ने किया टास्क फोर्स का पुनर्गठन, ICMR के पूर्व प्रमुख करेंगे नेतृत्व","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: कोविड-19 पर राज्य सरकार ने किया टास्क फोर्स का पुनर्गठन, ICMR के पूर्व प्रमुख करेंगे नेतृत्व
Wed, 27 Dec 2023 05:58 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: श्वेता महतो
Updated Wed, 27 Dec 2023 05:58 PM IST
विज्ञापन
coronavirus, covid 19
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
महाराष्ट्र सरकार ने कोविड-19 मामलों में वृद्धि को देखते हुए सात सदस्यों वाली एक टास्क फोर्स का पुनर्गठन किया है। इस टास्क फोर्स का नेतृत्व आईसीएमआर के पूर्व प्रमुख डॉ. रमन गंगाखेडकर करेंगे।
विज्ञापन
वहीं, महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस के 87 नए मामले दर्ज किए गए। साथ ही कोरोना से संक्रमित दो मौतें भी दर्ज की गई। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि मुंबई में 19 मामले दर्ज किए गए। वहीं, पुणे शहर और सांगली जिले में एक-एक मौत दर्ज की गई। गौरतलब है कि कोरोना के मामलों में अचानक तेजी देखने को मिली है। एक दिन पहले यानी मंगरवार को राज्य में 37 मामले दर्ज किये गये थे।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने यह भी बताया कि मार्च 2020 से राज्य में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 81,72,287 हो गई है। वहीं मरने वालों की संख्या 1,48,566 हो गई। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में 14 से 20 दिसंबर के बीच 46 मामले दर्ज किए गए, जबकि 21 से 27 दिसंबर के बीच 267 नए मामले सामने आए।
विज्ञापन
राज्य में अब तक ओमीक्रॉन के नए वैरिएंट जेएन.1 के 10 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से ठाणे शहर में पांच, पुणे शहर में दो और अकोला शहर और पुणे और सिंधुदुर्ग जिलों में एक-एक मामला सामने आया है। मंगलवार शाम से अब तक 10,864 कोरोनोवायरस परीक्षण किए गए।
तेजी से बढ़ने लगे कोविड-19 के मामले
देशभर में कोविड-19 के मामले में एक बार फिर से तेजी से बढ़ने लगे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने इन्साकॉग की रिपोर्ट के आधार पर जनवरी के पहले सप्ताह में कोरोना के दैनिक मरीजों की संख्या भी दोगुना से अधिक होने की आशंका जताई है। कोरोना वायरस का नया उप स्वरूप जेएन.1 अब तक सात राज्यों में मिला है। बीते नवंबर माह में केरल, कर्नाटक और गोवा में पहले चार मरीज सामने आए, लेकिन अब गोवा, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और तेलंगाना के अलावा राजस्थान में भी मिले हैं।