फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   the level of rainfall in winter season terribly fallen down

गर्मियों में कैसे बुझेगी प्यास, सर्दियों की बारिश में भारी कमी

Thu, 01 Mar 2018 11:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 01 Mar 2018 11:41 AM IST
विज्ञापन
the level of rainfall in winter season terribly fallen down
rain shimla

बारिश की कमी देश बड़ी चुनौतियों में से एक है। सीजन दर सीजन बारिश की कमी विकराल रूप लेती जा रही है। इस सर्दियों के मौसम में भी बारिश की कमी दर्ज की गई। सर्दियों के मौसम में अमूमन जितनी बारिश होनी चाहिए, इस सीजन में वह 33 फीसदी कम हुई। जिसकी वजह से उत्तर भारत में पानी की कमी बनी रहेगी। 

विज्ञापन


बारिश की यह कमी पहाड़ी इलाकों खासकर उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के लिए चिंता का विषय है। इन इलाकों में बारिश और बर्फबारी सामान्य से काफी कम हुई। जनवरी और फरवरी के महीने में 63 फीसदी से कम बारिश हुई। 
विज्ञापन


यहां हुई बर्फबारी और बारिश से ही उत्तर भारत में पानी की पूर्ति होती है। कश्मीर में इस सीजन में 79.5 एमएम बारिश हुई जबकि सामान्य रूप में यहां 212.9 फीसदी बारिश होती है। हिमाचल में भी बारिश में कमी देखी गई इस बार वहां 55.1 एमएम बारिश हुई जबकि सामान्य रुप से यहां 195.5 फीसदी बारिश हुआ करती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड में जहां 106.2 एमएम बारिश सामान्य तौर पर दर्ज की जाती थी वो इस बार गिरकर 33.7 एमएम पर पहुंच गई। मौसम विभाग के आंकड़े इस बात के सबूत हैं कि सर्दियों के मौसम में बारिश बेहद कम हुई है। जानकारों का कहना है कि पश्चिम की गड़बड़ियों का असर उत्तर भारत के मौसम पर पड़ता है। मौसम विभाग के कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि इस सीजन में अगर 1 दिसंबर से गणना की जाए तो उत्तरी भारत क्षेत्र में 4 बार पश्चिमी गड़बड़ियों ने प्रभावित किया जबकि सामान्य तौर पर यह 9 बार होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed