{"_id":"60fcf1e58ebc3e586a5a5974","slug":"the-kolkata-police-arrested-two-men-for-allegedly-murdering-bjp-worker","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल हिंसा: भाजपा नेता की हत्या मामले में दो लोग गिरफ्तार, टीएमसी पर हमले का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल हिंसा: भाजपा नेता की हत्या मामले में दो लोग गिरफ्तार, टीएमसी पर हमले का आरोप
Sun, 25 Jul 2021 10:38 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 25 Jul 2021 10:38 AM IST
सार
यह गिरफ्तारी ऐसे समय हुई जब कलकत्ता हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल की अध्यक्षता वाली पीठ ने सरकार पर तंज कसा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोलकाता पुलिस ने शनिवार को भाजपा कार्यकर्ता अभिजीत सरकार की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। 2 मई को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद नारकेलडांगा इलाके में भाजपा कार्यकर्ता अभिजीत सरकार पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया और उसके बाद केबल के तार से गला घोंटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
यह गिरफ्तारी ऐसे समय हुई जब कलकत्ता हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल की अध्यक्षता वाली पांच-न्यायाधीशों की पीठ ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार मई-अप्रैल विधानसभा चुनावों के बाद दर्ज हिंसा की शिकायतों की ठीक से जांच करने में विफल रही है।
विज्ञापन