फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The institute will be destroyed you will not even escape says Supreme Court to lawyers 

सुप्रीम कोर्ट ने वकीलों से कहा- संस्थान नष्ट हो जाएगा तो आप भी नहीं बचोगे

Thu, 10 May 2018 05:48 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Thu, 10 May 2018 05:48 AM IST
विज्ञापन
The institute will be destroyed you will not even escape says Supreme Court to lawyers 
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : social media

वकीलों की तरफ से जजों और उनके निर्णयों को निशाना बनाए जाने का ट्रेंड शुरू हो गया है, जो आखिर में संस्थान (कोर्ट सिस्टम) के खात्मे की तरफ जाएगा। ये टिप्पणी सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने बुधवार को एक मामले की सुनवाई के दौरान की।

विज्ञापन


जस्टिस अरुण मिश्रा और यूयू ललित की पीठ ने केरल मेडिकल कॉलेज के मामले की सुनवाई के दौरान विवेचनात्मक अंदाज में कहा कि वकील टीवी डिबेट में अदालतों के निर्णयों की आलोचना कर रहे हैं।
विज्ञापन


जस्टिस मिश्रा ने कहा, इस कोर्ट में कौन बचेगा? हर जज निशाने पर है। आप एक तीर से सभी को खत्म कर देना चाहते हैं। आप जैसे लोग इस संस्थान को नष्ट कर रहे हैं। यदि ये संस्थान नष्ट हो गया तो आप भी नहीं बच पाओगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल जज तब आवेग में आ गए, जब इस मामले में पेश वकीलों ने अपनी आवाज आक्रामक तरीके से तेज करते हुए एकसाथ बहस करना शुरू कर दिया। जस्टिस मिश्रा ने कहा, आप (वकील) हर दिन संस्थान (न्याय व्यवस्था)  को नष्ट कर रहे हैं। केवल यदि ये संस्थान बचेगा तो वकील बचेंगे। 


बार एसोसिएशन से भी जताई नाराजगी
जस्टिस अरुण मिश्रा ने इस बात पर भी नाखुशी जताई कि सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) इस मुद्दे पर खामोश है। उन्होंने ये टिप्पणी एससीबीए अध्यक्ष विकास सिंह की मौजूदगी में की, जो इस मामले में एक पक्ष की तरफ से पेश हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed