{"_id":"5ef52cc38ebc3e42e117455a","slug":"the-indus-river-also-once-passed-through-ladakh-climate-change-has-changed-the-the-flow-of-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"लद्दाख से गुजरती थी कभी सिंधु नदी, जलवायु परिवर्तन ने बदली धारा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लद्दाख से गुजरती थी कभी सिंधु नदी, जलवायु परिवर्तन ने बदली धारा
Fri, 26 Jun 2020 04:31 AM IST
श्रीधर मिश्रा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Fri, 26 Jun 2020 04:31 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैज्ञानिकों का कहना है कि सिंधु नदी भी कभी हिमालय और लद्दाख से होकर गुजरती थी। वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के शोधकर्ताओं ने सिंधु नदी के पुराने समय के मार्ग ढूंढ निकाले हैं। शोधकर्ताओं ने ज्यामितीय आंकड़ों की मदद से निष्कर्ष निकाला है कि यह नदी कभी हिमालय से होकर ही बहती थी। वैज्ञानिकों ने पाया कि हिमालय की नदियों में तबाही गर्म जलवायु परिस्थितियों के चलते हिमखंडों के पिघलने से नदियों के रास्तों पर प्रभाव पड़ा।
विज्ञापन
वैज्ञानिकों ने नदी के उस चरण का अध्ययन किया, जिसमें नदी की ऊंचाई काफी बढ़ जाती है। वैसे नदी के किनारों पर ऊंचे टीले होना आम घटनाक्रम है। यह मानव समाज के अतीत, वर्तमान और भविष्य को बनाए रखने में मदद करते हैं। ये टीले घाटियों जितने लंबे और विस्तृत हैं। वैज्ञानिक अभी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाए हैं कि नदी का विस्तार और ऊंचाई बढ़ने की वजह क्या है। कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि ऐसा बारिश के समय हिमखंड के गलने से होता है। वैज्ञानिकों ने सिंधु नदी की परिस्थितियों का अध्ययन किया। इसमें नदी के बहाव को तीनों भौगोलिक समय के हिसाब से और खासतौर पर सिंधु नदी के विस्तार के ताजा भौगोलिक समय के बजरी के टीलों की ज्यामितीय डाटा का उपयोग करके पता लगाया है।
विज्ञापन