{"_id":"5e9f7a8a8ebc3e902f36c1c8","slug":"the-indian-council-of-medical-research-icmr-issued-a-strategy-for-testing-asymptomatic-pregnant-women-during-covid19","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19: ICMR ने अति प्रभावित जिलों की गर्भवती महिलाओं के लिए बनाई रणनीति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोविड-19: ICMR ने अति प्रभावित जिलों की गर्भवती महिलाओं के लिए बनाई रणनीति
Wed, 22 Apr 2020 04:28 AM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 22 Apr 2020 04:28 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस में गर्भवती
- फोटो : social media
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने मंगलवार को कोरोना वायरस से अति प्रभावित जिलों में गर्भवती महिलाओं की जांच के लिए रणनीति जारी की है। आईसीएमआर ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण से अति प्रभावित जिले के किसी हिस्से या संक्रमण की अधिकता वाले क्षेत्र में रह रहीं वैसी गर्भवती महिलाएं जो प्रसव पीड़ा में हों या अगले पांच दिन में बच्चे को जन्म देने वाली हों, उन्हें संक्रमण की जांच करानी चाहिए भले ही उनमें कोई लक्षण नहीं दिखते हों।
विज्ञापन
आईसीएमआर ने कहा, ‘गर्भवती महिलाओं की जांच आईसीएमआर की जांच रणनीति के आधार पर होनी चाहिए। कोरोना वायरस संक्रमण से अति प्रभावित जिले के किसी हिस्से या संक्रमण की अधिकता वाले क्षेत्र या फिर बड़ी संख्या में बाहर से आए लोगों के जमावड़े/बचाव केंद्र वाले क्षेत्र में रह रहीं वैसी गर्भवती महिलाएं जो प्रसव पीड़ा में हैं या अगले पांच दिन में बच्चे जन्म देने वाली हैं, उन्हें संक्रमण की जांच करानी चाहिए भले ही उनमें कोई लक्षण नहीं दिखते हों।'
विज्ञापन