{"_id":"5760810e4f1c1b4d1f11c614","slug":"the-home-ministry-has-sought-a-report-from-uttar-pradesh-government-on-kairana","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह मंत्रालय ने कैराना पर यूपी सरकार से मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गृह मंत्रालय ने कैराना पर यूपी सरकार से मांगी रिपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 15 Jun 2016 03:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गृह मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश सरकार से कैराना से पलायन की घटना और वहां के मौजूदा हालात की पूरी रिपोर्ट तलब की है। गृह मंत्रालय के मुताबिक कैराना के हालात सामान्य करने के लिए केंद्र हर मदद देने को तैयार है, लेकिन कानून व्यवस्था बहाल करने की जिम्मेदारी आखिरकार राज्य सरकार की है।
विज्ञापन
गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक शुरू में मीडिया रिपोर्ट से यह भ्रांति फैली कि कैराना से सांप्रदायिक वजह से बड़े पैमाने पर पलायन हो रहा है। वहां से आ रही खबरों के मुताबिक यह मामला कानून व्यवस्था से जुड़ा है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक यह देखना होगा कि उत्तर प्रदेश सरकार इसे किस नजरिये से देखती है। गौरतलब है कि कैराना के भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने पलायन करने वालों की सूची जारी की थी।
विज्ञापन