{"_id":"5b4e924d4f1c1b466d8b5653","slug":"the-height-of-the-shivaji-memorial-will-be-reduced-in-the-arabian-sea","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरब सागर में कम होगी शिवाजी स्मारक की ऊंचाई, 338.94 करोड़ रुपये की होगी बचत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अरब सागर में कम होगी शिवाजी स्मारक की ऊंचाई, 338.94 करोड़ रुपये की होगी बचत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
Updated Wed, 18 Jul 2018 06:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई के करीब अरब सागर में प्रस्तावित छत्रपति शिवाजी स्मारक परियोजना की लागत को कम करने के लिए इसकी ऊंचाई कम करने की योजना बनाई है। नए डिजाइन में सरकार ने प्रतिमा की ऊंचाई को करीब 7.5 मीटर और कम करने का निर्णय लिया है। लेकिन, शिवाजी महाराज की तलवार मूल डिजाइन की तुलना में लंबी हो जाएगी। इससे इन बदलावों के कारण प्रतिमा की कुल ऊंचाई में कोई अंतर नहीं आएगा।
विज्ञापन
सरकार ने सूचना के अधिकार के तहत पूछी गई जानकारी में बताया कि मूर्तितल सहित पूरे संरचना की लंबाई 212 मीटर होगी। आरटीआई के जवाब में सरकार ने कहा कि छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा की लंबाई को पूर्व निर्धारित 83.2 मीटर से घटाकर 75.7 मीटर किया गया है। मूर्तितल ऊंचाई को 96.2 मीटर से घटाकर 87.4 मीटर किया गया है। मूर्तितल में बदलाव से करीब 338.94 करोड़ रुपये की बचत होगी।
विज्ञापन
विधान परिषद में उठा मुद्दा
मुंबई में अरब सागर के बीच बनने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज स्मारक का मुद्दा मंगलवार को विधान परिषद में भी गूंजा। विपक्ष के नेता धनंजय मुंडे ने कहा कि प्रतिमा की ऊंचाई एक इंच भी नहीं घटने देंगे। वहीं, शिवाजी स्मारक समिति के अध्यक्ष विनायक मेटे ने कहा कि स्मारक की ऊंचाई कम करने की बात सही नहीं है। उन्होंने कहा कि योजना के मुताबिक जितनी ऊंचाई है उतनी ही रहेगी और बारिश के बाद स्मारक का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने किया था शिलान्यास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिसंबर 2016 में इस परियोजना की आधारशिला रखी थी। इस परियोजना का ठेका इस साल मार्च में लार्सन एंड टुब्रो को 2,500 करोड़ रुपये में दिया गया था। हालांकि पहले सरकार ने परियोजना की कुल लागत 3600 करोड़ रुपये होने का अनुमान लगाया था।