{"_id":"5bad5e39867a557fa9003136","slug":"the-government-followed-the-prescribed-procedure-in-the-purchase-of-rafale-deal","type":"story","status":"publish","title_hn":"राफेल की खरीद में सरकार ने निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया : आधिकारिक सूत्र","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राफेल की खरीद में सरकार ने निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया : आधिकारिक सूत्र
भाषा, नई दिल्ली
Updated Fri, 28 Sep 2018 04:18 AM IST
विज्ञापन
Rafale
सरकार ने राफेल सौदे को पूरा करने में निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया है। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को यह बात कही। उन्होंने मीडिया में आई एक खबर को खारिज करते हुए कहा, जिसमें रक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ नौकरशाह ने विमान के मानक मूल्य के बारे में सवाल उठाए थे। सूत्रों ने दावा किया कि खबर में कई तथ्यात्मक गलतियां हैं।
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी यह खबर खारिज करते हुए कहा है कि अधिकारी समझौते पर अंतिम नोट पर हस्ताक्षरकर्ता थे। इसे अगस्त 2016 में मंजूरी के लिए केंद्रीय कैबिनेट को पेश किया गया था।