फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The government earned crores of rupees by selling junk PM Modi said- collective efforts can bring results

अभियान: कबाड़ बेचकर सरकार ने कमाए करोड़ों रुपये, पीएम मोदी बोले- सामूहिक प्रयास दिला सकते हैं स्थायी परिणाम

Mon, 11 Nov 2024 06:25 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 11 Nov 2024 06:25 AM IST
सार

केंद्र सरकार देश के सबसे बड़े विशेष अभियान 4.0 के तहत बीते तीन साल में कबाड़ा बेचकर लगभग 2,364 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस अभियान की सराहना करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि सामूहिक प्रयासों से स्थायी परिणाम हासिल किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
The government earned crores of rupees by selling junk PM Modi said- collective efforts can bring results
कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन में बोलते पीएम मोदी। - फोटो : एक्स/@BJP4India

विस्तार

केंद्र सरकार को तीन साल में कबाड़ बेचने से 2,364 करोड़ की कमाई हुई है। देश के अपनी तरह के सबसे बड़े विशेष अभियान 4.0 की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सामूहिक प्रयासों से स्थायी परिणाम हासिल किए जा सकते हैं। इससे स्वच्छता और आर्थिक समझदारी को बढ़ावा मिलता है।
विज्ञापन

   
पीएम मोदी ने की सराहना
पीएम मोदी ने इस अभियान की सफलता की सराहना करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि सराहनीय! कुशल प्रबंधन और सक्रिय कार्रवाई पर ध्यान केंद्रित कर इस प्रयास ने शानदार परिणाम हासिल किए हैं। यह दिखाता है कि सामूहिक प्रयासों से कैसे स्थायी परिणाम हासिल हो सकते हैं, जिससे स्वच्छता और आर्थिक समझदारी दोनों को बढ़ावा मिलता है। बता दें कि पीएम ने यह बात विशेष अभियान 4.0 पर केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह की एक पोस्ट को टैग करते हुए कही।
विज्ञापन

 


कबाड़ बेचने से करोड़ो के फायदे
सरकार ने इस साल 2 से 31 अक्तूबर के बीच संपन्न स्वच्छता अभियान के दौरान कबाड़ के निपटान से 650.10 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। वहीं इस मामले में सरकार को 2021-24 के बीच चलाए गए विशेष अभियानों से कबाड़ के निस्तारण से 2,364 करोड़ रुपये का राजस्व मिला। कार्मिक मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि विशेष अभियान 4.0 के तहत 5.97 लाख से अधिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाए गए। 

कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने दी जानकारी
केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि पधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता के प्रति संतृप्ति दृष्टिकोण से प्रेरित होकर, भारत का अपनी तरह का सबसे बड़ा अभियान विशेष अभियान 4.0, केवल कबाड़ के निपटान से राज्य के खजाने में 2,364 करोड़ रुपये (2021 से) सहित महत्वपूर्ण परिणाम प्राप्त कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed