{"_id":"585288c84f1c1bdc39649dd1","slug":"the-government-claims-2-3-days-will-be-rs-500-notes-bumper-supply","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आने वाले दिनों में होगी 500 के नए नोटों की बंपर सप्लाई","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आने वाले दिनों में होगी 500 के नए नोटों की बंपर सप्लाई
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 15 Dec 2016 09:09 PM IST
विज्ञापन
note
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केन्द्र सरकार नोटबंदी के मुद्दे पर गुरुवार को एक तरफ 'लकी ग्राहक योजना' का ऐलान किया तो दूसरी तरफ 500 रुपये के नोटों की बंपर सप्लाई का भी दावा किया। आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि 2-3 दिनों में 500 नोटों की सप्लाई बढ़ जाएगी। क्योंकि हमारा ध्यान ज्यादा से ज्यादा 500 के नोट प्रिंट करने पर है। उन्होंने कहा कि पहले फोकस 2000 के नोट छापने पर था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 50 और 20 रुपये के नोटों की भी छपाई हो रही है। साथ ही 100 रुपये के 80 हजार करोड़ नए नोट जारी किए गए हैं। दास ने दावा किया 2 से 3 सप्ताह के बीच कैश सप्लाई में तेजी आ जाएगी।
विज्ञापन
ग्रामीण इलाकों में कैश की किल्लत के सवाल पर उन्होंने कहा कि अब गांवों में ज्यादा से ज्यादा नोट भेजे जा रहे हैं। दास ने बताया कि को-ऑपरेटिव बैकों में कैश पहुंचाने में तेजी लाई गई है। साथ ही नोट पहुंचाने के लिए विमान का इस्तेमाल भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
500 और 2000 के नए नोट के डिजायन के सवाल पर दास ने बताया कि नए नोटों को देश में ही तैयार किया गया है। नए नोट पकड़ने जाने के सवाल पर कहा कि कड़ी निगरानी की वजह से नोट पकड़े जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बैंकों पर नजर रखी जा रही है। साथ ही बैंकों को निर्देश दिए गए हैं कि एटीएम में अधिक से अधिक रुपये डाले जाएं। उन्होंने बताया कि जब्त किए गए नए नोट भी मार्केट में भेजे जा रहे हैं।
दास ने दावा कि देशभर में एक लाख से ज्यादा एटीएम को अपग्रेड किया गया है। उन्होंने कहा कि बैंक एटीएम की जगह ब्रांच के जरिए ग्राहकों को कैश देने को प्राथमिकता दे रहे हैं।
ऑनलाइन पेमेंट पर मिलेंगे ये ईनाम
यह योजना 25 दिसंबर को शुरू होगी, जो 14 अप्रैल तक चलेगी। जानिए क्या है सरकार की योजना:
-लकी ग्राहक योजना और डिजी धन व्यापारी योजना का ऐलान।
- 25 दिसंबर को होगी योजना की शुरुआत।
- 25 दिसंबर को पहला लकी ड्रॉ।
- 25 दिसंबर से 15000 विजेता का चयन होगा।
- हर विजेता को 1000 रुपए का ईनाम दिया जाएगा।
-सरकार की यह योजना 100 दिन तक चलेगी।
-14 अप्रैल 2017 को निकलेगा मेगा ड्रॉ ।
-14 अप्रैल को इस योजना के तीन मेगा ड्रॉ निकाले जाएंगे।
- योजना के तहत आम लोग और व्यापारी को 1 करोड़, 50 लाख और 25 लाख की राशि जीत सकते हैं।
-प्राइवेट कार्ड और वॉलेट इस योजना में शामिल नहीं हैं।
-3000 से ज्यादा के पेमेंट इस योजना में शामिल नहीं हैं।
-50 रुपए से 3000 रुपए के पेमेंट वालों के लिए योजना।
-लकी ग्राहक योजना और डिजी धन व्यापारी योजना का ऐलान।
- 25 दिसंबर को होगी योजना की शुरुआत।
- 25 दिसंबर को पहला लकी ड्रॉ।
- 25 दिसंबर से 15000 विजेता का चयन होगा।
- हर विजेता को 1000 रुपए का ईनाम दिया जाएगा।
-सरकार की यह योजना 100 दिन तक चलेगी।
-14 अप्रैल 2017 को निकलेगा मेगा ड्रॉ ।
-14 अप्रैल को इस योजना के तीन मेगा ड्रॉ निकाले जाएंगे।
- योजना के तहत आम लोग और व्यापारी को 1 करोड़, 50 लाख और 25 लाख की राशि जीत सकते हैं।
-प्राइवेट कार्ड और वॉलेट इस योजना में शामिल नहीं हैं।
-3000 से ज्यादा के पेमेंट इस योजना में शामिल नहीं हैं।
-50 रुपए से 3000 रुपए के पेमेंट वालों के लिए योजना।