फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The government alerted the country with a message! You have not received this SMS

सरकार ने एक मैसेज से देशवासियों को किया अलर्ट! आपके पास तो नहीं आया ऐसा एसएमएस

Mon, 28 Dec 2020 12:00 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Mon, 28 Dec 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
The government alerted the country with a message! You have not received this SMS
mobile sms

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड यानी सीबीआईसी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर कुछ ऐसे मैसेज की जानकारी दी है, जिनके माध्यम से लोगों से पैसे वसूले जा रहे हैं। सीबीआईसी ने बताया कि लोगों को कुछ मैसेज भेजे जा रहे हैं और सीबीआईसी के नाम पर पैसे भेजने के लिए कहा जा रहा है। बोर्ड ने आगाह किया है कि वह इस तरह से कभी पैसों की मांग नहीं करता है। 

विज्ञापन


दुनिया भर में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते रिमोट वर्किंग बढ़ गई है। नकद लेन-देन 50 प्रतिशत तक घट गया है, इसकी जगह ऑनलाइन ट्रांजेक्शन ने ले ली है। डिजिटल पेमेंट का चलन बढ़ने के साथ ही ऑनलाइन ठगी करने वाले साइबर अपराधी भी अब पहले से ज्यादा सक्रिय हो गए हैं। अलग-अलग तरीकों से लोगों के साथ ठगी की जा रही है, जिसमें किसी इनाम, लॉटरी, गिफ्ट के नाम पर पैसे लूटना काफी आम हो गया है। 
विज्ञापन


आपके पास भी कई तरह के मैसेज आते होंगे, जिसमें लुभावने वादे किए जाते हैं और अगर आप उनके चंगुल फंस गए तो आपके बैंक खाते से सारा पैसा उड़ा लिया जाता है। ऐसे ही फ्राॅड से बचाने के लिए अब कस्टम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय प्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड यानी सीबीआईसी ने अपने आधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर कुछ ऐसे मैसेज की जानकारी दी है, जिनके माध्यम से लोगों से पैसे वसूले जा रहे हैं। सीबीआईसी ने बताया कि लोगों को कुछ मैसेज भेजे जा रहे हैं और सीबीआईसी के नाम पर पैसे भेजने के लिए कहा जा रहा है। ऐसे में सीबीआईसी की ओर से स्पष्ट किया जाता है कि सीबीआईसी की ओर से कोई पैसा नहीं लिया जा रहा है और संस्था की ओर से पर्सनल बैंक अकाउंट में पैसे भेजने के लिए नहीं कहा जाता है।

इस मैसेज के लिए किया अलर्ट 
सीबीआईसी ने लॉटरी को लेकर आ रहे मैसेज के लिए भी अलर्ट जारी किया है। सीबीआईसी की ओर से जारी की गई जानकारी के मुताबिक लोगों को भेजे जा रहे मैसेज में कहा जा रहा है कि उनकी कोई लॉटरी निकली है और इसे प्राप्त करने के लिए उन्हें कस्टम ड्यूटी चुकानी होगी। इस कस्टम ड्यूटी के नाम पर पर्सनल अकाउंट में पैसे मंगवाए जा रहे हैं, ऐसे में साइबर क्राइम के शातिर खिलाड़ी लोगों से लॉटरी के नाम पर पैसे ऐंठ लेते हैं।
 

कस्टम विभाग नहीं करता यह मैसेज

कस्टम विभाग नहीं भेजता ऐसे मैसेज
कस्टम विभाग का कहना है कि कस्टम विभाग कभी-भी पर्सनल बैंक खाते में पैसे भेजने के लिए कोई मैसेज नहीं करता है। कस्टम विभाग की ओर से सभी कम्युनिकेशन डॉक्यूमेंट आइडेंटिफिकेशन यानी डीआईएन के जरिये किया जाता है। साथ ही यह ऑनलाइन वेरिफाइड होते हैं। यह एक तरह का यूनिक नबंर होता है, जिसे कस्टम विभाग की सरकारी वेबसाइट के जरिये वेरिफाई करवाना होता है।

मैसेज आए तो क्या करें
अगर आपके पास भी ऐसा कोई मैसेज आता है, जिसमें लॉटरी अथवा किसी अन्य के लिए पैसे चुकाने के लिए कहा गया है तो आपको किसी को भी पैसे नहीं भेजना है। ना ही किसी के साथ गोपनीय जानकारी शेयर करनी है। इसके अलावा आप सरकार की साइबर क्राइम के लिए बनाई गई वेबसाइट पर इसकी शिकायत कर सकते हैं और आप इसकी जानकारी पुलिस को भी दे सकते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed