फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The goal of giving a permanent home to all till 2022, selection was done on the political basis

2022 तक सबको पक्का घर देने का लक्ष्य, पहले राजनीतिक आधार पर किया जाता था चयन: पीएम      

Wed, 06 Jun 2018 03:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Wed, 06 Jun 2018 03:14 AM IST
विज्ञापन
The goal of giving a permanent home to all till 2022, selection was done on the political basis
PM Modi
वर्ष 2022 तक सबको पक्का घर उपलब्ध कराने के सरकार के लक्ष्य की जानकारी देते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर इस मामले में राजनीति करने का आरोप लगाया। नरेंद्र मोदी एप के जरिए पीएम आवास योजना के लाभार्थियों से संवाद के दौरान पीएम ने कहा कि यूपीए सरकार के दौरान इस योजना के लिए लाभार्थियों का चयन राजनीतिक आधार पर किया जाता था। पीएम ने कहा कि यह सरकार गरीबों की सरकार है। यही कारण है कि सरकार की ज्यादातर योजनाओं गरीबों पर केंद्रित है।
विज्ञापन

 
पीएम ने कहा कि हमने इस क्षेत्र को दलालों-बिचौलियों से मुक्त कर दिया। घर बनाने की समय सीमा डेढ़ साल से घटा कर एक साल कर दी। इस योजना के अंतर्गत मिलने वाली सहायता को 70-75 हजार से बढ़ा कर 1.30 लाख रुपये कर दिया। पीएम ने कहा कि पहले चूंकि लाभार्थियों का चयन राजनीतिक आधार पर किया जाता था। ऐसे में गरीबों को सीमित संख्या में इसका लाभ मिला पाता था।
विज्ञापन

 
अब स्थिति में बड़ा बदलाव हुआ है। महज चार साल में सरकार ने एक करोड़ से अधिक मकान बनाए हैं जो यूपीए सरकार की तुलना में 328 फीसदी ज्यादा है। सरकार वर्ष 2022 तक ग्रामीण क्षेत्र में 3 करोड़ तो शहरी क्षेत्र में 1 करोड़ मकान बनाएगी। मकान निर्माण मामले में सरकार मिशन मोड में काम कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed