फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The frequency of cyclones in the Arabian Sea increased by 52 percent between 1982 and 2019 according to a study

अध्ययन: अरब सागर में 1982 से 2019 के बीच चक्रवातों की आवृत्ति 52 प्रतिशत बढ़ी 

Sun, 18 Jul 2021 12:47 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 18 Jul 2021 12:47 AM IST
सार

  • बहुत गंभीर चक्रवातों की संख्या में 150 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई
  • दो दशकों में अरब सागर में चक्रवातों की अवधि में 80 प्रतिशत की हुई वृद्धि
  • 1982 से 2019 के बीच बंगाल की खाड़ी में चक्रवातों की संख्या में आठ प्रतिशत की आई कमी 

विज्ञापन
The frequency of cyclones in the Arabian Sea increased by 52 percent between 1982 and 2019 according to a study
चक्रवात

विस्तार

अरब सागर में 1982 से 2019 के बीच चक्रवातों की आवृत्ति 52 प्रतिशत और उसके पिछले दो दशकों के मुकाबले बहुत गंभीर चक्रवातों की आवृत्ति 150 प्रतिशत बढ़ी है। एक हालिया अध्ययन में यह कहा गया है।

विज्ञापन


वहीं, बंगाल की खाड़ी में इसी अवधि में आने वाले चक्रवातों की आवृत्ति में कुछ कमी आई है। अध्ययन के सह-लेखक एम. के. रॉक्सी ने कहा कि अरब सागर में चक्रवात की घटनाओं में वृद्धि काफी हद तक समुद्र के बढ़ते तापमान और जलवायु परिवर्तन के कारण बढ़ रहे उसम के कारण है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, अरब सागर में चक्रवातों की संख्या में 52 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वहीं, बहुत गंभीर चक्रवातों की संख्या में 150 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं, 1982 से 2019 के बीच बंगाल की खाड़ी में चक्रवातों की संख्या में आठ प्रतिशत की कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह अध्ययन मेघा देशपांडे, विनीत कुमार सिंह, मानो क्रांति गांधी, एम. के. रॉक्सी, आर. एमैनुएल और उमेश कुमार ने की है। रॉक्सी ने बताया कि पिछले दो दशकों में अरब सागर में चक्रवातों की अवधि में 80 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। बेहद गंभीर चक्रवातों की अवधि में 260 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। लेकिन, बंगाल की खाड़ी में चक्रवातों की अवधि में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed