फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The first time Lok Sabha MPs will make their attendance through digital mobile application in the monsoon session

मानसून सत्र में पहली बार लोकसभा सांसद अपनी हाजिरी डिजिटल तरीके से कराएंगे दर्ज

Fri, 11 Sep 2020 02:51 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 11 Sep 2020 02:51 AM IST
विज्ञापन
The first time Lok Sabha MPs will make their attendance through digital mobile application in the monsoon session
लोकसभा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

पहली बार संसद सदस्य लोकसभा में अपनी हाजिरी डिजिटल तरीके से दर्ज कराएंगे। इसके लिए ‘अटेंडेस रजिस्टर’ नाम से एक मोबाइल एप्लिकेशन पर उपस्थिति भरने की व्यवस्था की गई है। यह कदम कोरोना वायरस महामारी को ध्यान में रखकर संक्रमण से बचाव के लिए उठाया गया है।

विज्ञापन


एनआईसी ने डिजाइन की है अटेंडेंस रजिस्टर एप, सभी तरह के प्रार्थनापत्र की भी है एप में व्यवस्था
सूत्रों के मुताबिक, इस मोबाइल एप को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) ने डिजाइन किया है। इसके चलते सांसदों के उपस्थिति रजिस्टर को छूने या उसके संपर्क में नहीं आने के कारण उनके संक्रमित होने का कम खतरा होगा। इस एप में डैशबोर्ड, एप्लिकेशंस, अटेंडेंस, ई-रिपोर्ट के साथ लीव एप्लिकेशंस (अवकाश प्रार्थना पत्र), हाफ-डे, फुल-डे अटेंडेंस जैसे फीचर दिए गए हैं। सूत्रों का कहना है कि इस एप का इस्तेमाल संसद सचिवालय के कर्मचारी भी अपनी हाजिरी दर्ज करने के लिए कर पाएंगे।
विज्ञापन


लोकसभा में दोपहर 3 बजे से रात 7 बजे तक होगा काम
संसद का मानसून सत्र 14 सितंबर से शुरू होने के बाद बिना किसी अवकाश के 1 अक्तूबर तक चलेगा। संसद के दोनों सदन रोजाना 4 घंटे ही चलेंगे और इस दौरान कोरोना वायरस से बचाव के लिए तय किए गए सभी प्रोटोकॉल का अनिवार्य तौर पर उपयोग करना होगा। सत्र के पहले दिन निचली सदन यानी लोकसभा सुबह 9 बजे से दोपहर एक बजे तक चलेगी, जबकि ऊपरी सदन यानी राज्य सभा दोपहर 3 बजे से 7 बजे तक काम करेगी। अगले दिन राज्यसभा में सुबह 9 बजे से दोपहर एक बजे तक और लोकसभा में दोपहर 3 बजे से रात 7 बजे तक काम होगा। यह प्रक्रिया सत्र के आखिरी दिन तक दोहराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




संसद परिसर से बाहर काम नहीं करेगी एप
सांसद मोबाइल एप पर अपने घर बैठकर उपस्थिति दर्ज नहीं करा पाएंगे। उन्हें ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने के लिए भी संसद परिसर के अंदर ही मौजूद रहना होगा। अटेंडेंस रजिस्टर एप उसमें दिए गए निश्चित कोऑर्डिनेट्स के दायरे में उपयोग करने के बाद ही रजिस्ट्रेशन को स्वीकार करेगी। एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, यह एप केवल संसद परिसर में ही काम करेगी। सांसदों को हाजिरी भरने के लिए अपने चेहरे का फोटो लेकर अपलोड करना होगा ताकि एप उसकी पहचान कर सके। इसके बाद उन्हें खुद को रजिस्टर करना होगा। इसके बाद वे हाजिरी दर्ज करा पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed