{"_id":"5b4278d84f1c1b0e278b54c9","slug":"the-father-in-law-killed-himself-after-disturbed-by-daughter-in-law","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहू के तानों से तंग ससुर ने गोली मारकर की आत्महत्या, पुलिस ने बहू को हिरासत में लिया ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बहू के तानों से तंग ससुर ने गोली मारकर की आत्महत्या, पुलिस ने बहू को हिरासत में लिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Updated Mon, 09 Jul 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजनीति में अच्छी पकड़ रखने वाले डंडिया नगला गांव के पूर्व प्रधान मंगली सिंह ने बहू के तानों से तंग आकर कनपटी से तमंचा सटाकर खुद को गोली मार ली। मृतक की बहू, समधी व समधन के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने बहू को हिरासत में ले लिया है, जबकि समधी और समधन घर में ताला लगाकर भाग गए। रविवार सुबह मंगली सिंह के घर से गोली चलने की आवाज आई तो लोग उस ओर दौड़े। घर के कमरे में मंगली सिंह के बेटे जयवीर सिंह (53) की लाश पड़ी थी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, जयवीर के इकलौते बेटे हितेश की शादी करीब पांच साल पहले गोपालपुर के महेंद्र सिंह की बेटी अंजू के साथ हुई थी। घर के लोग अंजू से परेशान रहते थे। रविवार सुबह करीब छह बजे जयवीर सोकर उठे। उनकी पत्नी प्रवेश कुमारी कमरे में थी। इसी बीच अंजू सास और ससुर को गालियां देने लगी। इससे गुस्साए जयवीर चाय का कप मेज पर रख दूसरे कमरे में चले गए। बिस्तर के नीचे रखा 315 बोर का तमंचा निकाला और खुद को गोली मार ली।
विज्ञापन
उस वक्त उनका बेटा घर के बाहर पाकड़ के पेड़ के पास अपने चचेरे भाई कर्मवीर से बातें कर रहा था। गोली की आवाज सुनकर सभी घर की ओर भागे। घर में जयवीर की लाश पड़ी थी और प्रवेश कुमारी रोते हुए बहू को कोस रही थीं। उनके बड़े भाई चौधरी अतर सिंह, धर्मवीर सिंह, सहदेव ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
सीओ नितेश सिंह के चाचा थे जयवीर
जयवीर सिंह सीओ नितेश सिंह के चाचा थे। उनकी आत्महत्या की खबर पर वह गांव पहुंचे। नितेश ने बताया कि जब वह दिल्ली में रहकर तैयारी कर रहे थे तो उनकी हर छोटी-बड़ी समस्या सुलझाने के लिए चाचा तुरंत पहुंच जाते थे। जयवीर शांत स्वभाव के बताए जाते थे। बेटी मेघा की शादी कर चुके थे। उन्होंने पंजाबी कॉलोनी में मकान बनवाया था, लेकिन बहू के झगड़ने पर उसे बेच दिया था। बहू के स्वभाव को लेकर कई बार पंचायत हुई। लोगों के समझाने पर कुछ शांत रहने के बाद वह फिर झगड़ा करने लगती थी।
जयवीर ने अपने भाइयों से कई बार कहा कि बहू है, इस कारण झेल रहा हूं, लेकिन किसी को पता नहीं था कि वह आत्महत्या कर लेंगे। उनकी मौत पर केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, विधायक छत्रपाल सिंह, सीओ रहे प्रमोद यादव, कालू सिंह, जोगेंद्र लाल और अजय श्रोतिया आदि ने दुख जताया।
पुलिस को भी छकाया अंजू ने
थाने में बैठी अंजू ने पुलिस को भी खूब छकाया। कभी वह उल्टी का नाटक करने लगती तो कभी घुटन से तबीयत खराब होने की बात कहती। पुलिस सोमवार को उसका चालान करेगी। इंस्पेक्टर बहेड़ी राजवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।