{"_id":"5b3d6c5b4f1c1b9d468b4b96","slug":"the-families-of-the-bru-community-will-get-four-lakh-rupees-home-ministry","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रू समुदाय के परिवारों को मिलेंगे चार लाख रुपये, घर और दो साल का फ्री राशन: गृह मंत्रालय","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ब्रू समुदाय के परिवारों को मिलेंगे चार लाख रुपये, घर और दो साल का फ्री राशन: गृह मंत्रालय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 05 Jul 2018 06:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिपुरा से मिजोरम वापस भेजे जा रहे ब्रू समुदाय के शरणार्थी परिवारों को चार लाख रुपये, एक घर और दो साल तक राशन फ्री में दिया जाएगा। इसके अलावा परिवारों को पांच हजार रुपये की मासिक सहायता भी दी जाएगी। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी के मुताबिक, ब्रू प्रवासी प्रत्यावर्तन समझौते के अनुसार मिजोरम में वापसी के एक महीने बाद 5,407 परिवारों को चार लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। यह रकम परिवार के मुखिया के खाते में जमा किए जाएंगे।
विज्ञापन
2020-21 तक इस कार्य पर 435 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बता दें कि दो दशकों से अधिक समय बाद ब्रू समुदाय के 32,876 लोग एक समझौते के तहत त्रिपुरा से मिजोरम वापस आ जाएंगे। मिजोरम से विस्थापित ब्रू समुदाय के लोग 1997 से त्रिपुरा के विभिन्न शिविरों में रह रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं त्रिपुरा में ब्रू समुदाय के नेताओं ने केंद्र की इस सहायता राशि पर खुशी जाहिर की है। मिजोरम ब्रू डिस्प्लेस्ड पीपुल्स फोरम (एमबीडीपीएफ) के सचिव ब्रूनो मशा ने कहा, हम इस सहायता से संतुष्ट हैं। हमें खुशी है कि हमारा शरणार्थी जीवन इस समझौते के तहत खत्म हो रहा है।
विज्ञापन