{"_id":"5f3303dff71a6b6c6717efc6","slug":"the-doctor-was-on-leave-mla-in-mizoram-did-the-operation-himself-delivery-of-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टी पर था डॉक्टर, विधायक ने खुद ऑपरेशन कर महिला की कराई डिलीवरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
छुट्टी पर था डॉक्टर, विधायक ने खुद ऑपरेशन कर महिला की कराई डिलीवरी
Wed, 12 Aug 2020 02:17 AM IST
Kuldeep Singh
अमर उजाला नेटवर्क, आइजोल।
अमर उजाला नेटवर्क, आइजोल।
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 12 Aug 2020 02:17 AM IST
विज्ञापन
गर्भवती महिला सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉक्टर से नेता बने मिजोरम के विधायक जेडआर थियामसंगा एक बार फिर से चर्चा में हैं। डॉक्टर के मौजूद नहीं होने पर थियामसंगा ने खुद एक गर्भवती महिला का ऑपरेशन किया और उसकी डिलीवरी कराई। विधायक थियामसंगा सोमवार को अपने विधानसभा क्षेत्र चम्फाई जिले के भूकंप प्रभावित सुदूर इलाकों दौरे पर थे और कोविड-19 की स्थिति का जायजा ले रहे थे। यह क्षेत्र पड़ोसी मुल्क म्यांमार की सीमा से लगता है और बहुत ही पिछड़ा हुआ माना जाता है।
विज्ञापन
थियामसंगा के मुताबिक, नगुर गांव में 38 साल की एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। महिला की हालत गंभीर हो रही थी और चम्फाई का स्वास्थ्य अधिकारी स्वास्थ्य कारणों से छुट्टी पर था। महिला इस स्थिति में नहीं थी कि उसे 200 किलोमीटर दूर राजधानी आइजोल पहुंचाया जा सके। जब मुझे इसकी सूचना मिली तो मैं फौरन अस्पताल पहुंचा और ऑपरेशन कर महिला की सफल डिलीवरी कराई। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
नदी पार करके जवान का किया था इलाज
यह पहला मौका नहीं है जब थियामसंगा ने विधायक रहते लोगों की मदद की है। भारत-म्यांमार सीमा पर तैनात एक जवान की तबीयत खराब हो गई थी तब वह नदी पार करके इलाज के लिए पहुंच गए थे। पेशे से डॉक्टर थियामसंगा 2018 में मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के टिकट पर चुनाव लड़े थे और कांग्रेस के विधायक टीटी जोथानसंगा को हराया था। वर्तमान में वह मिजोरम स्वास्थ्य और परिवार कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष भी हैं।
विज्ञापन